रांची : भारत स्काउट और गाइड ने स्थापना दिवस मनाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 12:53 AM
विज्ञापन
रांची : भारत स्काउट और गाइड की ओर से झारखंड राज्य मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. गुरुवार को राजभवन जाकर संस्था के पदाधिकारियों की टीम ने राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. आशा बागे व लिली ग्रेस तिग्गा ने डॉ मुर्मू को भारत स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस फ्लैग […]
विज्ञापन
रांची : भारत स्काउट और गाइड की ओर से झारखंड राज्य मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. गुरुवार को राजभवन जाकर संस्था के पदाधिकारियों की टीम ने राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. आशा बागे व लिली ग्रेस तिग्गा ने डॉ मुर्मू को भारत स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस फ्लैग स्टीकर लगाया. राज्यपाल से राज्य पुस्कार प्रमाण पत्र वितरण, इंस्टालेशन समारोह व कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव जयंती समारोह के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. बताैर मुख्य अतिथि उन्हें समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया.
इससे पहले स्थापना दिवस समारोह में राज्य मुख्य आयुक्त बंधु तिर्की को राज्य सचिव श्रीमोहन सिंह ने फ्लैग स्टीकर लगाया. राज्य कोषाध्यक्ष खूब लाल कुमार, मुख्यालय आयुक्त उपेंद्र उपाध्याय, आशा बागे, लिली ग्रेस तिग्गा, दिलीप कुमार आदि को स्काउट व गाइडों ने फ्लैग स्टीकर लगा कर सम्मानित किया. इसके बाद राज्य सचिव श्री सिंह ने स्काउट-गाइड रैली को रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










