Ranchi: जीईएल चर्च की सात महिला पादरी जर्मनी रवाना

Updated:
विज्ञापन
Female Pastor

जर्मनी जाने वाली महिला पादरी

Ranchi: रांची के जीईएल चर्च की सात महिला पादरी जर्मनी के लिए रवाना हुई हैं. इस यात्रा को धार्मिक और सामाजिक सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

प्रवीण मुंडा
Ranchi: जीईएल चर्च की सात महिला पादरी मंगलवार को जर्मनी रवाना हुई. मंगलवार को रवाना होने से पहले सभी गोस्सनर कंपाउंड स्थित सेंट्रल काउंसिल कार्यालय में जमा हुईं और वहां से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना होगी. दिल्ली से ये सभी जर्मनी के लिए रवाना होंगी. जानकारी के अनुसार महिला पादरियों का एक्सपोजर विजिट होगा. ये सभी जर्मनी में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगी और वहां जर्मन मिशन के कार्यों की जानकारी लेंगी. 12 जून को ये सभी वापस रांची लौट आयेंगी.

जर्मनी जाने वाले महिला पादरियों के नाम

रेव्ह शशि रीता कंडुलना – सचिव, कलीसिया महिला संघ, रेव्ह कमला शिशिर केरकेट्टा – पेरिस चेयरमेन, जमशेदपुर, रेव्ह ममता बिलुंग – माता मंडलीसीआरसी रांची, रेव्ह पुष्पा टूटी, नॉर्थ वेस्ट डायोसिस, रेव्ह लेतारे बारला, राउरकेला पेरिस, साउथ वेस्ट डायोसिस, रेव्ह ज्योति तवीता बिलुंग, पेरिस चेयरमेन, जटाटोली पेरिस, मध्य डायोसिस. रेव्ह एलिस सुरीन, पेरिस चेयरमेन, लाखिमपुर पेरिस, नॉर्थ ईस्ट डायोसिस.

ये भी पढ़ें…

CM हेमंत ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास’ ऐप, बोले- आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ेगा ये डिजिटल प्लेटफॉर्म

पेपर लीक विवाद पर भड़कीं झारखंड कांग्रेस, NTA की सभी 21 परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola