रांची : ग्रामीण चिकित्सक 29 को निकालेंगे रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 9:06 AM
विज्ञापन
रांची : भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ, झारखंड के बैनर तले 29 अक्तूबर को राज्य भर के ग्रामीण चिकित्सक रैली निकाल कर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से गुहार लगायेंगे. संघ के बिहार-झारखंड प्रभारी डॉ संजीव कुमार भारती ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मेें अगर कोई मरीज बीमार पड़ता है तो उसका प्राथमिक इलाज ग्रामीण चिकित्सक ही करते […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ, झारखंड के बैनर तले 29 अक्तूबर को राज्य भर के ग्रामीण चिकित्सक रैली निकाल कर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से गुहार लगायेंगे.
संघ के बिहार-झारखंड प्रभारी डॉ संजीव कुमार भारती ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मेें अगर कोई मरीज बीमार पड़ता है तो उसका प्राथमिक इलाज ग्रामीण चिकित्सक ही करते हैं, लेकिन सरकार हमलोगाें पर मुकदमा करती है और डिग्री नहीं हाेने का हवाला देकर कार्रवाई की जाती है. श्री भारती मंगलवार को प्रेस क्लब मेें प्रेस को संबोधित कर रहे थे. प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि जोखिम वाले स्थान व नक्सली क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण चिकित्सक रात में इलाज करते हैं, लेकिन प्रशासन कानून का हवाला देकर आर्थिक शोषण करती है. पैसे की उगाही भी की जाती है.
डॉ संजय यादव ने कहा कि हम सेवा देते हैं लेकिन सरकार हमारे साथ नक्सली व आतंकवादियों जैसा सलूक करती है. मौके पर चंद्रशेखर सिंह, विजय गोस्वामी, गौतम भंडारी व मन्नान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










