नवादा में तेज रफ्तार का कहर, घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कड़, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
Nawada Road Accident High speed wreaks havoc young

पुलिस जांच जारी

Nawada Road Accident : नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक की पहचान ग्राम बिपुरा निवासी करण कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Nawada Road Accident : (बबलू कुमार) नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक की पहचान ग्राम बिपुरा निवासी करण कुमार के रूप में हुई है.

कादिरगंज-शादीपुर रोड पर हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार करण कुमार मंगलवार की रात करीब आठ बजे कादिरगंज से शादीपुर रोड होते हुए अपने घर बिपुरा लौट रहा था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया. मां-पिता और अन्य परिजन शव से लिपटकर रोते-बिलखते रहे. मृतक के पिता मनोज मांझी का रो-रोकर बुरा हाल था और वह बार-बार बेसुध हो जा रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि करण कुमार बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था. उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी हुई है. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक तक पहुंचा जा सके.

Also Read : नालंदा में ई-ग्राम कचहरी व्यवस्था फेल, डेढ़ साल में 1575 मामलों में सिर्फ 686 का निष्पादन

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन