महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च व हस्ताक्षर अभियान

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च व हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने गोंदलीपोखर पेट्रोल पंप के पास से पैदल मार्च निकाला और हस्ताक्षर अभियान चलाया

विज्ञापन

अनगड़ा.

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने गोंदलीपोखर पेट्रोल पंप के पास से पैदल मार्च निकाला और हस्ताक्षर अभियान चलाया. अध्यक्षता एतवा उरांव ने की. मुख्य अतिथि डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि से आम जनता और मध्यम वर्ग त्रस्त है. उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, कहा कि खुद को ईमानदार बताने वाली सरकार के राज में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. डॉ चौधरी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, आज उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को सड़क से लेकर गांव-गांव तक जाकर उजागर करेंगे. मौके पर रजाक अंसारी, योगेंद्र बेदिया, साकीर अंसारी, आशीष मुंडा, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, आलम अंसारी, तिवारी भोगता, बिहारी मुंडा, युनूस अंसारी, अब्बास अंसारी, संतोष कच्छप, शमीम खान, मुनेश करमाली, सुखराम उरांव, प्रेम उरांव, शांति देवी, कुलेश्वर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola