अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकेगा : राज्यपाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2018 3:56 PM
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके दिखाये रास्ते […]
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके दिखाये रास्ते पर चल कर ही हम एक समृद्ध झारखंड एवं समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकेगा. हम सबों को जाति धर्म की लड़ाई को छोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है. मन, वचन एवं कर्म को स्वच्छ रखकर ही स्वच्छ भारत अभियान को मूर्त रूप दिया जा सकेगा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सब स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनायेंगे.
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत पूरे देश में काफी कारगर रही है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज पूरा देश स्वच्छ भारत के सपनों को पूरा करने में लगा हुआ है. 2 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छ भारत बनाकर हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में समर्पित करेंगे यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
मौके पर राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने भी लोगों को संबोधित किया. साथ ही झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 73 महिला प्रशिक्षणार्थियों के बीच सिलाई मशीन एवं इलेक्ट्रीक मशीन वितरित किये गये. राज्य की जेलों में बंद 144 कैदियों को भी आज रिहा किया गया ताकि वे अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर सकें.
इस अवसर पर रांची के सांसद रामटहल चौधरी, खिजरी विधायक राम कुमार पाहन, रांची की मेयर आशा लकड़ा, रांची डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ दीपांकर पांडा सहित अन्य अधिकारी, टाना भगत, स्कूली बच्चे एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










