ePaper

रांची : 1200 पंप बंद, 53 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित, 10.10 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान

Updated at : 02 Oct 2018 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 1200 पंप बंद, 53 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित, 10.10 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान

रांची : झारखंड में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वैट लिये जाने के विरोध में झारखंड पेट्रालियम डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को राज्यभर के करीब 1200 पेट्राेल पंप बंद रहे. पेट्राेल पंप के बंद होने से करीब 53.17 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. वहीं सरकार को करीब 10.10 करोड़ के राज्य […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वैट लिये जाने के विरोध में झारखंड पेट्रालियम डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को राज्यभर के करीब 1200 पेट्राेल पंप बंद रहे. पेट्राेल पंप के बंद होने से करीब 53.17 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. वहीं सरकार को करीब 10.10 करोड़ के राज्य का नुकसान हुआ है. काराेबार प्रभावित होने व राजस्व का घाटा का अनुमान एसोसिएशन द्वारा लगाया गया है.

एसोसिएशन के अनुसार पेट्रोल का करीब 15.10 करोड़ और डीजल का 38.17 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है. वहीं सरकार को पेट्रोल पर 2.93 कराेड़ और डीजल पर 7.17 करोड़ के राजस्व की हानि हुई है. इधर, पेट्राल पंप बंद होने से व्यापारियाें व आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पेट्रोल पंप मालिक पंप द्वारा रस्सी लगा घेराबंदी कर दी गयी थी कि लोग वाहन लेकर पंप तक नहीं पहुंच पाये. इसके अलावा सूचना भी चस्पा करा दी गयी थी कि सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप रहेगा. हालांकि पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना पर रविवार की रात तक लोगाें ने पेट्रोल व डीजल वाहनों में भरवा लिया था. कई वाहन मालिक व चालक पेट्रोल व डीजल का स्टाॅक रिजर्व कर रख लिये थे. झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि बंद पूरी तरह सफल रहा है और 53 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ.

खुले रहे निजी कंपनियाेें के पेट्रोल पंप : एसोसिएशन की बंदी के दैरान निजी कंपनियों के पेट्रोल पंप खुले रहे. रांची के अासपास जैसे बोड़या, कांके, ओरमांझी आदि इलाके के पेट्रोल पंप खुले रहे. पेट्रोल पंप खुले होने की सूचना पर कई लोग वहां से जाकर पेट्रोल व डीजल भरवाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola