सात माह में नौ लाख लाभुकों को गैस देने की योजना
Updated at : 08 Sep 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड के कई लाभुकों को फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा. गैस कंपनियों ने सात माह (सितंबर 2018 से मार्च 2019 तक) में नौ लाख लाभुकों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना बनायी है. अब तक दिये गये कनेक्शन : गैस कंपनियों ने उज्ज्वला योजना के […]
विज्ञापन
रांची : विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड के कई लाभुकों को फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा. गैस कंपनियों ने सात माह (सितंबर 2018 से मार्च 2019 तक) में नौ लाख लाभुकों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना बनायी है.
अब तक दिये गये कनेक्शन : गैस कंपनियों ने उज्ज्वला योजना के तहत 2016-2017 में 5.36 लाख गैस कनेक्शन दिये. वहीं, 2017-18 में 6.66 लाख और वित्तीय वर्ष 2018-19 में अब तक 12.14 लाख गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं. इस योजना के तहत कुल 24.16 लाख कनेक्शन दिये गये हैं.
उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 24.16 लाख दिये गये कनेक्शन
एक भी पैसा नहीं देना है
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभुकों को एक पैसा भी नहीं देना है. यह पूरी तरह से नि:शुल्क है. इसमें केंद्र सरकार की ओर से एक सिलिंडर का सिक्यूरिटी डिपोजिट 1250 रुपये, रेगुलेटर के 150 रुपये, 100 रुपये का पाइप, 25 रुपये का ब्लू बुक कार्ड, 75 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज के रूप में अनुदान दिया जा रहा है. झारखंड सरकार की ओर से चूल्हा के लिए 990 रुपये और एक रिफिल यानी इस महीने 877 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है. कुल 3467 रुपये के उपकरण लाभुकों को नि:शुल्क मिल रहे हैं.
विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सात माह में नौ लाख लाभुकों तक गैस कनेक्शन पहुंचाने की योजना बनायी गयी है, ताकि अधिक-से-अधिक लाभुक इस योजना से जुड़ सकें.
हरीश दीपक, इंडेन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक सह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कॉर्डिनेटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




