रांची : जनता अंधेरे में और सीएम व मंत्री चीन के दौरे पर : इरफान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 12:12 AM

विज्ञापन

रांची : राज्य की लचर बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की जनता अंधकार में है और मुख्यमंत्री मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ चीन दौरे पर हैं. जनता सरकार के झूठे वायदे और आश्वासन से थक चुकी है. यह पहली सरकार है, जो सदन में झूठ बोलती है. 2018 तक […]

विज्ञापन

रांची : राज्य की लचर बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की जनता अंधकार में है और मुख्यमंत्री मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ चीन दौरे पर हैं. जनता सरकार के झूठे वायदे और आश्वासन से थक चुकी है. यह पहली सरकार है, जो सदन में झूठ बोलती है.

2018 तक झारखंड के हर गांव में 24 घंटे बिजली देने का वादा खोखला साबित हो रहा है. भाजपा सरकार ने तो फिर से ढिबरी युग ला दिया है. उन्होंने कहा कि संताल परगना में मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है. जमीन हमारा, कोयला हमारा, फिर भी डीवीसी झारखंड को बिजली न देकर बंगाल को बिजली दे रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर बिजली की स्थिति नहीं सुधरी, तो जामताड़ा का सारा पोल, तार व इंसुलेटर खोल कर बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola