रांची : 67 हजार पारा शिक्षकों के दो माह का मानदेय मिला
Updated at : 29 Aug 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य के 67 हजार पारा शिक्षकों को दो माह का मानदेय दिया गया है. राज्य में पहली भी राज्य स्तर से सीधे पारा शिक्षकों के बैंक खाता में मानदेय भेजा गया है. अब तक पारा शिक्षकों के मानदेय के लिए राशि जिला को भेजी जाती थी. जिला स्तर से राशि पारा शिक्षकों को […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के 67 हजार पारा शिक्षकों को दो माह का मानदेय दिया गया है. राज्य में पहली भी राज्य स्तर से सीधे पारा शिक्षकों के बैंक खाता में मानदेय भेजा गया है. अब तक पारा शिक्षकों के मानदेय के लिए राशि जिला को भेजी जाती थी. जिला स्तर से राशि पारा शिक्षकों को दी जाती थी. अब सरकार ने सीधे राज्य स्तर से ही पारा शिक्षकों को बैंक खाता में राशि देने का निर्णय लिया है.
राज्य के 67 हजार पारा शिक्षकों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला था. पारा शिक्षकों को फिलहाल दो माह का मानदेय दिया गया है. कुछ जिलों में अप्रैल माह का मानदेय दिया गया है. जिन जिलों में अप्रैल का मानदेय मिल गया है, वहां मई व जून का मानदेय दिया गया है.
पारा शिक्षकों के मानदेय के लिए 129 करोड़ रुपये दिये गये हैं. पारा शिक्षकों के अलावा राज्य के लगभग तीन हजार बीआरपी-सीआरपी के मानदेय के लिए भी राशि आवंटित कर दी गयी है. राज्य के कई प्रखंडों में सात माह से बीअारपी-सीआरपी को मानदेय नहीं मिला था. राज्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए भी राशि आवंटित की गयी है.
बीआरपी-सीआरपी के मानदेय के लिए राशि जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय को भेजी गयी है. जिला स्तर से बीआरपी-सीअारपी को मानदेय दिया जायेगा. शिक्षा परियोजना के जिला व प्रखंड स्तरीय कार्यालय के कर्मियों के मानदेय की राशि भी आवंटित कर दी गयी है. राज्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए भी राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय ने राशि आवंटित कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




