रांची : युवती ने लगाया गैंगरेप का आरोप, दो युवक गिरफ्तार
Updated at : 26 Aug 2018 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : डोरंडा पुलिस ने युवती से गैंगरेप के आरोप में शनिवार को युवक विक्रम व सोनू को गिरफ्तार किया है. दोनों युवक हिनू के रहनेवाले हैं. मामले में युवती ने दो अन्य युवक सुशील और सुभाष के बारे में भी जानकारी दी है. जिनमें एक युवक द्वारा युवती को साथ ले जाने और दूसरे […]
विज्ञापन
रांची : डोरंडा पुलिस ने युवती से गैंगरेप के आरोप में शनिवार को युवक विक्रम व सोनू को गिरफ्तार किया है. दोनों युवक हिनू के रहनेवाले हैं. मामले में युवती ने दो अन्य युवक सुशील और सुभाष के बारे में भी जानकारी दी है.
जिनमें एक युवक द्वारा युवती को साथ ले जाने और दूसरे युवक के घर में घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है. युवती ने जिन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वे पहले से युवती से परिचित हैं. इसलिए पुलिस मामले में दो अन्य युवकों की संलिप्तता पर जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती के बारे में भी यह बात सामने आयी है कि वह युवकों के साथ घूमती है और नशा करती है. आरोपी युवकों के साथ घूमने के बाद युवती अचानक उनके खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाने लगी. पुलिस ने मामले में युवती की बात को आरंभिक रूप में सही मानते हुए कार्रवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




