बूटी मोड़ और खेलगांव से हटेगा अस्थायी बस पड़ाव

Updated at : 25 Aug 2018 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
बूटी मोड़ और खेलगांव से हटेगा अस्थायी बस पड़ाव

रांची : राजधानी की यातायात व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि की अध्यक्षता में शुक्रवार को रांची नगर निगम सभागार में यातायात समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि बूटी मोड़ से रामगढ़ की ओर जानेवाले छोटी सिटी राइड बसों का परिचालन खादगढ़ा बस स्टैंड से कराया जाये. […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी की यातायात व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि की अध्यक्षता में शुक्रवार को रांची नगर निगम सभागार में यातायात समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि बूटी मोड़ से रामगढ़ की ओर जानेवाले छोटी सिटी राइड बसों का परिचालन खादगढ़ा बस स्टैंड से कराया जाये. इसके अलावा बूटी मोड़ पर बसें खड़ी करने वाले संचालकों पर इंफोर्समेंट टीम व ट्रैफिक पुलिस द्वारा जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया.

खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार ने बताया कि बूटी मोड़ से करीब 100 सिटी राइड बसें खुलती हैं. वहां अस्थाई बस अड्डा बन गया है. इस कारण चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके बाद यह सहमति बनी कि बूटी माेड़ व खेलगांव के पास अस्थायी बस पड़ाव को बंद किया जायेगा. इसके अलावा बूटी मोड़ व खेलगांव
चौराहे पर एसी व नॉन एसी बसों को नहीं रुकने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त
ने कहा कि निगम का इंफोर्समेंट सेल व ट्रैफिक पुलिस संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि बूटी मोड़ व खेलगांव चौक पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निगम एसएसपी को पत्र भेजेगा.
कांटाटोली में लगेंगे ड्राॅप गेट
बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए कोकर व कांटाटोली में ड्राॅप गेट बनाया जायेगा. इससे रात में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी. कांटाटोली चौक से 50 मीटर की दूरी व कोकर चौक के समीप कांटाटोली मार्ग पर एक-एक ड्रॉप गेट लगाया जायेगा. ड्राॅप गेट के पास रात में दो-दो होम गार्ड के जवान तैनात रहेंगे.
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात समन्वय समिति की बैठक
बूटी मोड़ पर बसें खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूलने का आदेश मिला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola