रांची : 26 को इजराइल जायेगा किसानों व अफसरों का दल

Updated at : 22 Aug 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 26 को इजराइल जायेगा किसानों व अफसरों का दल

रांची : किसानों और अधिकारियों का 32 सदस्यीय दल 26 अगस्त को इजराइल रवाना होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह में उनको रवाना करेंगे. टीम के सदस्य 30 अगस्त तक वहां रहेंगे. 31 अगस्त को रांची लौटेंगे. मंगलवार को कृषि सचिव पूजा सिंघल ने अधिकारियों और किसानों को वहां के टूर कार्यक्रम की जानकारी दी. टीम […]

विज्ञापन
रांची : किसानों और अधिकारियों का 32 सदस्यीय दल 26 अगस्त को इजराइल रवाना होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह में उनको रवाना करेंगे. टीम के सदस्य 30 अगस्त तक वहां रहेंगे.
31 अगस्त को रांची लौटेंगे. मंगलवार को कृषि सचिव पूजा सिंघल ने अधिकारियों और किसानों को वहां के टूर कार्यक्रम की जानकारी दी. टीम में कृषि निदेशक रमेश घोलप, हजारीबाग के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, गढ़वा की डीसी नेहा अरोड़ा, संयुक्त कृषि निदेशक सुभाष सिंह और उद्यान निदेशक विजय कुमार भी होंगे.
श्रीमती सिंघल ने बताया कि वहां किसानों को उद्यान, डेयरी और मत्स्यपालन की नयी तकनीक की जानकारी दी जायेगी. किसानों को इजराइल में फार्म की विजिट भी करायी जायेगी. वहां की नयी तकनीकी के बारे में भी बताया जायेगा. इजराइल के किसानों और अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी. इसमें तकनीकी अादान-प्रदान के मुद्दे पर बात होगी.
कृषि मंत्री अगली बार जायेंगे : किसानों की टीम में कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह इस बार नहीं जायेंगे. इजराइल सरकार ने सूचना दी थी अगस्त वाले किसानों के दौरे के समय वहां के मंत्री उपलब्ध नहीं रहेंगे.
इस कारण झारखंड के मंत्री को प्रोटोकॉल के तहत परेशानी हो सकती है. इजराइल सरकार ने इसके लिए अक्तूबर या नवंबर में आने का आग्रह किया है. इसे देखते हुए मंत्री ने दौरा टाल दिया है. उन्होंने अधिकारियों को आग्रह किया था कि किसानों को भेज दें. अगली बार वह भी किसानों की टीम के साथ जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola