MBBS छात्रों को बड़ी राहत, डिग्री पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल 

Updated:
विज्ञापन
MBBS Degree in 10 Years

डॉक्टर की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

MBBS Degree in 10 Years: अब मेडिकल की डिग्री 10 सालों में पूरी कर सकते हैं. अभी इस नियम पर विचार चल रहा है. NMC ने इस प्रस्ताव पर सभी के सुझाव मांगे हैं.

विज्ञापन

MBBS Degree in 10 Years: अगर आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने MBBS कोर्स पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. छात्रों को अब 9 साल की जगह 10 साल तक का समय मिल सकता है.

NMC ने एक्सपर्ट से मांगे हैं सुझाव

NMC ने Graduate Medical Education (Amendment) Regulations, 2026 का ड्राफ्ट जारी किया है और इस पर छात्रों, मेडिकल कॉलेजों तथा अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं. आयोग ने इसके लिए 30 दिनों का समय दिया है.

NMC ने इसके साथ एक शर्त भी रखी है. पहले साल (First Professional MBBS) की परीक्षा पास करने के लिए अधिकतम 4 प्रयासों की सीमा पहले की तरह ही बनी रहेगी.

NMC के प्रस्ताव के अनुसार 10 साल की समयसीमा में अनिवार्य रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप भी शामिल होगी. यानी छात्रों को डिग्री और इंटर्नशिप दोनों इसी डेडलाइन के भीतर पूरी करनी होगी.

क्या है वर्तमान MBBS का नियम?

फिलहाल जो नियम हैं उसके अनुसार, MBBS छात्रों को एडमिशन की डेट से 9 वर्षों के भीतर कोर्स और इंटर्नशिप पूरी करनी होती है. हालांकि, NMC द्वारा जारी प्रस्ताव में बदलाव होने के बाद डेडलाइन 10 साल तक की कर दी जाएगी.

क्यों हो रहा है ये बदलाव?

कई स्टूडेंट्स हेल्थ और कुछ पर्सनल कारणों से परीक्षा में असफल हो जाते हैं या उन्हें डिग्री पूरा करने के लिए ज्यादा समय चाहिए. ऐसे स्टूडेंट्स को राहत देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है.

अभी लागू नहीं हुआ है ये नियम

फिलहाल यह केवल एक ड्राफ्ट प्रस्ताव है और अभी लागू नहीं हुआ है. सभी के सुझाव और आपत्ति के बाद समीक्षा के बाद NMC फाइनल डिसिजन लेगा. यदि यह नियम लागू होता है, तो हजारों मेडिकल छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए और समय मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें- तकनीकी गड़बड़ी पर NTA ने मांगी माफी, 3765 छात्रों के लिए CUET री-एग्जाम जल्द

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola