गोपालगंज के मांझा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज के माझा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. कोइनी बाजार से लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के माझा थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरावर गांव निवासी 40 वर्षीय राजीव पांडेय के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय मार्कण्डेय पांडेय के पुत्र थे और दानापुर स्थित टाटा मोटर्स में मार्केटिंग का काम करते थे.

कोइनी बाजार से लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, राजीव पांडेय किसी जरूरी काम से माझा थाना क्षेत्र के कोइनी बाजार गए थे.

वहां से कंपनी से संबंधित सामान लेकर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोइनी से वापस आने के क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज कि मौके पर हो गई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि राजीव पांडेय बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

सूचना मिलने पर माझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

राजीव पांडेय की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन