रांची : राजधानी सहित आठ शहरों में मिलेगा मुफ्त वाई-फाई
Updated at : 19 Aug 2018 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

एक महीने में दो जीबी से अधिक डाटा का नहीं कर सकेंगे उपयोग रांची : झारखंड सरकार ने राजधानी समेत आठ प्रमुख शहरों में लोगों को मुफ्त वाइ-फाइ और हॉट स्पॉट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. इसके अंतर्गत चयनित चौक-चाैराहों पर लोगों को आधे घंटे तक वाई-फाई की सुविधा दी जायेगी. लोगों को […]
विज्ञापन
एक महीने में दो जीबी से अधिक डाटा का नहीं कर सकेंगे उपयोग
रांची : झारखंड सरकार ने राजधानी समेत आठ प्रमुख शहरों में लोगों को मुफ्त वाइ-फाइ और हॉट स्पॉट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. इसके अंतर्गत चयनित चौक-चाैराहों पर लोगों को आधे घंटे तक वाई-फाई की सुविधा दी जायेगी. लोगों को उनके लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट पर यह सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.
महीने में लोगों को दो जीबी से अधिक के डाटा के उपयोग अथवा डाउनलोड करने की इजाजत नहीं मिलेगी. मुफ्त डाटा के तहत 512 केबीपीएस क्षमता की स्पीड भी मिलेगी. सरकार ने राजधानी समेत पलामू, बोकारो, दुमका, धनबाद, देवघर, हजारीबाग और जमशेदपुर के चौक-चौराहों का चयन इसके लिए किया है. सरकार की तरफ से इसके लिए योग्य कंपनियों का चयन भी किया जा रहा है जो फ्री सिटी वाई-फाई के तहत हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेशन, रख-रखाव और सपोर्ट की जवाबदेही का निर्वहन करेंगे.
किन-किन शहरों में मिलेगी सिटी वाई-फाई की सुविधा
राज्य के आठ शहरों में यह सुविधा लोगों को उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें रांची शहर के 10 स्पॉट, पलामू के सात, बोकारो के छह, दुमका के सात, धनबाद के आठ, देवघर के पांच, हजारीबाग के छह अौर जमशेदपुर के सात स्पॉट शामिल हैं.
किस जिले में कहां-कहां लगेंगे हॉट स्पॉट व वाई-फाई
रांची में सबसे अधिक हॉट स्पाॅट प्वाइंट स्थापित किये जायेंगे. इसमें अलबर्ट एक्का चौक, डीसी कैंप ऑफिस मोरहाबादी, समाहरणालय भवन, हरि ओम टॉवर, खादगढ़ा बस स्टैंड, रिम्स कैंपस, बिरसा चौक, डोरंडा काॅलेज, दुर्गा मंदिर ओर प्रोजेक्ट बिल्डिंग शामिल हैं.
जमशेदपुर में जिला परिवहन कार्यालय, को-आॅपरेटिव काॅलेज परिसर, मानगो बस स्टैंड, डिमना चौक, साकची चौक, बिस्टूपुर, भुवनेश्वरी मंदिर परिसर और बीएचक्यू को हॉट स्पॉट प्वाइंट घोषित किया गया है.
देवघर जिले में देवघर समाहरणालय, सदर अस्पताल, बैजनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन और टावर चौक का चयन किया गया है.
धनबाद जिले में उपायुक्त कार्यालय, सिटी सेंटर, स्टील गेट चौक, बैंक मोड़, गोविंदपुर चौक, केंदुआ बाजार, बाटा मोड़ और एक अन्य स्पॉट का चयन किया गया है.
बोकारो जिले में समाहरणालय भवन, धर्मशाला रोड, बोकारो स्टील सिटी सेक्टर-1, सिटी सेंटर, बोकारो जनरल अस्पताल, नया मोड़ शामिल है.
पलामू जिले में नया समाहरणालय भवन, छह मुहान चौक, पांच मुहान चौक, आमला टोली रोड, बस स्टैंड और हाॅस्पिटल चौक शामिल है.
दुमका जिले में समाहरणालय भवन, तीन बाजार चौक, उपायुक्त चौक, सदर अस्पताल, दुधानी चौक और सिद्धि चौक को स्पॉट के रूप में चयनित किया गया है.
हजारीबाग जिले में समाहरणालय भवन, झंडा चौक, आनंदा चौक, कोर्रा, बस स्टैंड और बंशीलाल चौक का चयन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




