पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, झारखंड सरकार ने आज छुट्टी घोषित की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2018 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर झारखंड सरकार ने 17 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया है. साथ ही सात दिनों के राजकीय शोक की भी घोषणा की है. इस वजह से 22 अगस्त तक कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा. साथ ही झंडे भी झुके रहेंगे. सरकार की घाेषणा […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर झारखंड सरकार ने 17 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया है. साथ ही सात दिनों के राजकीय शोक की भी घोषणा की है. इस वजह से 22 अगस्त तक कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा. साथ ही झंडे भी झुके रहेंगे. सरकार की घाेषणा के मद्देनजर रांची के उपायुक्त ने जिले की सभी निजी आैर सरकारी विद्यालयाें काे शुक्रवार काे बंद रखने का निर्देश दिया है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर स्कूलाें काे बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया गया है. इस बीच रांची विश्वविद्यालय की शुक्रवार को होनेवाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है. यह जानकारी कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




