रांची : अक्तूबर से मिलने लगेगी बेहतर बिजली : महाप्रबंधक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 5:57 AM

विज्ञापन

रांची : अक्तूबर के पहले सप्ताह से रांची के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलने लगेगी. यह कहना है रांची एरिया बोर्ड के नये महाप्रबंधक संजय कुमार का. वे सोमवार को अपने पद पर योगदान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री सिंह ने कहा कि रांची से हमारा पुराना नाता रहा है. […]

विज्ञापन
रांची : अक्तूबर के पहले सप्ताह से रांची के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलने लगेगी. यह कहना है रांची एरिया बोर्ड के नये महाप्रबंधक संजय कुमार का. वे सोमवार को अपने पद पर योगदान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
श्री सिंह ने कहा कि रांची से हमारा पुराना नाता रहा है. हम पहले कांके, उसके बाद अपर बाजार में सहायक विद्युत अभियंता रह चुके हैं. इसके अलावा सेंट्रल डिवीजन में कार्यपालक अभियंता भी रह चुके हैं, जिस कारण से काफी कुछ समझने का मौका मिला है.
इसका फायदा लेते हुए हम यहां के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा : पूरी कोशिश होगी कि सितंबर माह तक लाइन मरम्मत से लेकर अन्य बचे हुए कामों को पूरा कर लिया जाये, ताकि अक्तूबर के पहले सप्ताह से हम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली दे सकें. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्था के माध्यम से बेहतर सुविधा प्रदान की जायेगी. इससे उपभोक्ताओं को समय से बिजली का बिल मिल सकेगा अौर वे समय पर इसका भुगतान कर सकेंगे. बिजली चोरी कम करने का भी प्रयास तेज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola