रांची : दिल्ली मार्च में शामिल होंगे कर्मचारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक नवीन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें पांच सितंबर को दिल्ली मार्च में व्यापक भागीदारी का निर्णय लिया गया. साथ ही 15 नवंबर को होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को झारखंड में सफल बनाने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया गया. राज्य में लंबित मांगों […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक नवीन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें पांच सितंबर को दिल्ली मार्च में व्यापक भागीदारी का निर्णय लिया गया. साथ ही 15 नवंबर को होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को झारखंड में सफल बनाने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया गया. राज्य में लंबित मांगों को लेकर आठ अक्तूबर को राजभवन मार्च कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के महासचिव ए श्रीकुमार 27 अगस्त को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वह बोकारो में बैठक करेंगे.
कर्मचारी अनुबंध/ आउटसोर्सिंग प्रथा बंद कर स्थायी नियुक्ति करने व अब तक ऐसी नियोजित कर्मियों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे. बैठक में महामंत्री रामाधार शर्मा, विनोद कुमार, घनश्याम रवानी, शंभु नाथ पांडेय, गजेंद्र प्रसाद साहू, रामबचन सिंह, सुकुमार मरांडी, अंजनी कांत झा, शिवेश कुमार, पलटन राम, प्रभात कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




