रांची : शहर स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट नरक बन गया है : सहाय
Updated at : 06 Aug 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : डेंगू और चिकनगुनिया फैलने की सूचना पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल व प्रवक्ता शमशेर आलम ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान लोगों से उनकी परेशानी भी सुनी. निरीक्षण के बाद जनता को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने कहा कि यह […]
विज्ञापन
रांची : डेंगू और चिकनगुनिया फैलने की सूचना पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल व प्रवक्ता शमशेर आलम ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान लोगों से उनकी परेशानी भी सुनी.
निरीक्षण के बाद जनता को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने कहा कि यह शहर स्मार्ट सिटी के बजाय स्मार्ट नरक बन गया है. राज्य सरकार को मोतियाबिंद हो गया है, उसे जनता की काेई भी समस्या दिखाई नहीं देती. शहरी स्लम बस्तियों में महामारी फैल रही है, लेकिन निगम सोया हुआ है. कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के शासनकाल में रांची की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. शहर की आम जनता करचे के अंबार में रहने को विवश है.
कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि राजधानी के हिंदपीढ़ी, चर्च रोड, मेन रोड, कर्बला चैक, आजाद बस्ती, थड़पखना, डोरंडा, कडरू, पुरानी रांची, गाड़ीखाना में व्याप्त गंदी के कारण स्थिति विकराल हाे गयी है. इस दौरान बड़ी मस्जिद, सेंटर स्ट्रीट इदरिसिया आदि इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया तथा लोगों से सचेत रहने की अपील की गयी. इस अवसर पर नजर वेलफेयर सोसाइटी के जहांगीर भाई, पार्षद साजदा खातून, उमर भाई, आसिफ जियाउल, चिंटू चौरसिया, गौरव आनंद, उपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




