रांची : शुक्रवार को पहला और 10 अगस्त को उड़ेगा अंतिम विमान, हज यात्रियों को आज मिलेगा पासपोर्ट

Published at :02 Aug 2018 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : शुक्रवार को पहला और 10 अगस्त को उड़ेगा अंतिम विमान, हज यात्रियों को आज मिलेगा पासपोर्ट

रांची : हज यात्रा के लिए सभी हज यात्रियों ने बुधवार को रिपोर्टिंग कर दी है. गुरुवार को उन्हें दोपहर बाद से पासपोर्ट ,वीजा, एयर टिकट आदि दिये जायेंगे. शुक्रवार को इनका विमान जेद्दा के लिए उड़ेगा. पहले दिन दो विमान से 268 हज यात्री जायेंगे. गुरुवार को रांची से बाहर के हज यात्री यहां […]

विज्ञापन

रांची : हज यात्रा के लिए सभी हज यात्रियों ने बुधवार को रिपोर्टिंग कर दी है. गुरुवार को उन्हें दोपहर बाद से पासपोर्ट ,वीजा, एयर टिकट आदि दिये जायेंगे. शुक्रवार को इनका विमान जेद्दा के लिए उड़ेगा. पहले दिन दो विमान से 268 हज यात्री जायेंगे. गुरुवार को रांची से बाहर के हज यात्री यहां आयेंगे.

कडरू स्थित मदरसा जामिया हुसैनिया व नेपाल हाउस सचिवालय के सामने स्थित रिसालदार बाबा बैंक्वेट हॉल परिसर में रहने की व्यवस्था की गयी है. यहीं से उनकी रवानगी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए होगी. हज कमेटी ने कहा है कि हज यात्री कमेटी की वेबसाइट पर अॉनलाइन रिपोर्टिंग कर सकते हैं. जो अॉनलाइन रिपोर्टिंग कर देंगे, उन्हें दो दिन पहले रांची आने की जरूरत नहीं है. वे बुकिंग पेपर व पेइंग स्लिप की कॉपी लेकर एक दिन पहले हज कमेटी के कार्यालय में आ जायें, जहां उन्हें पासपोर्ट सहित अन्य कागजात दिये जायेंगे .

छह खादिमुलहुज्जाज जेद्दा जायेंगे, नंबर जारी

हज के दौरान हज यात्रियों की देखरेख व उनकी परेशानी को दूर करने के लिए छह खादिमुलहुज्जाज जेद्दा जा रहे हैं, जो पूरी यात्रा तक उनके साथ रहेंगे. हज कमेटी ने उनका मोबाइल नंबर जारी करते हुए यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इनका नंबर सुरक्षित रख लें ताकि परेशानी होने पर संपर्क किया जा सके. साथ ही यह भी कहा गया कि हज यात्रियों को एयरपोर्ट पर प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2100 रियाल दिये जायेंगे.

गुमला के हमीद मजहर 0545741530, व्हाट्सऐप नंबर 930 8778514

गुमला की शहनाज बानो 0545741532, व्हाट्सऐप नंबर 6202991947

गुमला के रशीदुल कादरी 0545741563, व्हाट्सऐप नंबर नंबर 9431561204

रांची के शमीम अख्तर 0545741560, व्हाट्सऐप नंबर 9431170977

प. सिंहभूम के इफ्तेखार अहमद 0545741538, व्हाट्सऐप नंबर 9204749510

चतरा के नसीमुद्दीन 0545741525, व्हाट्सऐप नंबर 9852036232

नोट : भारत से फोन करने पर मोबाइल नंबर के आगे 0 हटा कर कोड 00966 लगाकर नंबर डायल करें. सउदी में संपर्क करने के लिए कोड लगाने की जरूरत नहीं है.

किस दिन, कहां के कितने हज यात्री जायेंगे

तीन अगस्त : पहले विमान में बोकारो के 4, धनबाद 26 , हजारीबाग व लातेहार 2-2, रामगढ़ 41 और रांची के 59. विमान के उड़ने का समय : रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे.

दूसरे विमान में बोकारो के 45, कोडरमा 02, लोहरदगा 58 , रामगढ़ के 31. विमान के उड़ने का समय : रात 01.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 07.10 बजे.

चार अगस्त : पहले विमान में रांची 81, बोकारो 6, चतरा 1, धनबाद 3, पूर्वी सिंहभूम 7,गढ़वा 4, गिरिडीह 5, हजारीबाग 8, खूंटी 5 , कोडरमा 2, पलामू 4, रामगढ़ 4, साहेबगंज 2, पश्चिमी सिंहभूम 2. विमान के उड़ने का समय : रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे

दूसरे विमान में बोकारो 79, खूंटी 3, कोडरमा 2, रांची 50. विमान के उड़ने का समय : रात 01.05 बजे. पहुंचने का समय : सुबह 07.10 बजे.

पांच अगस्त : पहले विमान में रांची 50,धनबाद 52 , रामगढ़ 2 ,साहेबगंज 32 . विमान के उड़ने का समय : रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे

दूसरे विमान में बोकारो 10 , चतरा 09, धनबाद 22, पूर्वी सिंहभूम 17, गिरिडीह 4, गुमला 4, हजारीबाग 13, लातेहार 7, लोहरदगा 1 , पाकुड़ 6, पलामू 24, रामगढ़ 6, साहेबगंज 5, पश्चिमी सिंहभूम 6. विमान के उड़ने का समय : रात 01.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 07.10 बजे .

छह अगस्त : धनबाद 65 , हजारीबाग 20, रांची 50 .विमान के उड़ने का समय : रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे .

दूसरे विमान में चतरा 34 , गिरिडीह 18 , हजारीबाग 84 . विमान के उड़ने का समय : रात 01.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 07.10 बजे .

सात अगस्त : गिरिडीह 86, रांची 49. विमान के उड़ने का समय रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे .

दूसरे विमान में गिरिडीह 95, गुमला 2, लातेहार 37. विमान के उड़ने का समय : रात 01.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 07.10 बजे .

आठ अगस्त : गुमला 20, पलामू 66 , रांची 50 . रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे .

दूसरे विमान में देवघर 12, दुमका 2, पूर्वी सिंहभूम 97, पलामू 2, सरायकेला-खरसावां 21. विमान के उड़ने का समय : रात 01.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 07.10 बजे .

नौ अगस्त : पूर्वी सिंहभूम 65, गढ़वा 16, रांची 50 . विमान के उड़ने का समय रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे .

दूसरे विमान में गढ़वा 77 , जामताड़ा 3, पाकुड़ 12 , रांची 23, साहेबगंज 19. विमान के उड़ने का समय : रात 01.05 बजे. पहुंचने का समय : सुबह 07.10 बजे.

10 अगस्त : बोकारो 2, धनबाद 1, पूर्वी सिंहभूम 5, गिरिडीह 3, गुमला 1, हजारीबाग 2, रांची 3, साहेबगंज 29, सिमडेगा 30 व पश्चिमी सिंहभूम 13 . विमान के उड़ने का समय रात 12.05 बजे . पहुंचने का समय : सुबह 06.10 बजे . इस दिन आखिरी विमान उड़ेगा .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola