11 में से 10 माइंस बंद, सचिव ने मांगी कंसल्टेंट की रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 2:46 AM
रांची : जेएसएमडीसी के 11 माइंस में से 10 माइंस बंद हैं. जबकि इनमें नौ खदान दो वर्ष पूर्व तक चालू हालत में थे. अभी जेएसएमडीसी का केवल सिकनी कोलियरी माइंस चालू है. शेष से उत्पादन पूरी तरह बंद है. बंद खदानों को चालू कराने के लिए ही जेएसएमडीसी ने 31 जुलाई 2016 को ट्रांजेक्शन […]
रांची : जेएसएमडीसी के 11 माइंस में से 10 माइंस बंद हैं. जबकि इनमें नौ खदान दो वर्ष पूर्व तक चालू हालत में थे. अभी जेएसएमडीसी का केवल सिकनी कोलियरी माइंस चालू है. शेष से उत्पादन पूरी तरह बंद है. बंद खदानों को चालू कराने के लिए ही जेएसएमडीसी ने 31 जुलाई 2016 को ट्रांजेक्शन एडवाइजर के रूप में कंसल्टेंट एजेंसी पीडब्ल्यूसी को नियुक्त किया था. इस एजेंसी को तीन वर्षों के लिए रखा गया है ताकि बंद खदानों को चालू किया जा सके. एजेंसी के नवीकरण की फाइल जब खान सचिव सह जेएसएमडीसी के सीएमडी अबू बकर सिद्दीकी के पास गयी तो उन्होंने एजेंसी के कामकाज की जानकारी मांगी. उन्होंने पूछा है कि दो वर्षों में खदानों को चालू कराने के लिए एमडीओ ने अब तक क्या प्रयास किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










