NEET UG 2026 के लिए सिलेबस कैसे करें डाउनलोड, यहां पाएं सब्जेक्ट वाइज टॉपिक्स

मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
NEET UG 2026 Syllabus: नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है. अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से एग्जाम के लिए सिलेबस अपलोड किया गया है. NEET UG की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in से सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं.
NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 का सिलेबस जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं.
मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले लाखों छात्र हर साल NEET परीक्षा देते हैं. इसलिए सही सिलेबस के आधार पर तैयारी करना बहुत जरूरी होता है. नया सिलेबस जारी होने के बाद अब छात्रों को यह साफ हो गया है कि परीक्षा में किन टॉपिक्स से सवाल पूछे जाएंगे.
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 सिलेबस
- सबसे पहले NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर NEET UG 2026 Syllabus से जुड़ा लिंक खोजें.
- अब उस लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर सिलेबस की PDF खुल जाएगी.
- PDF को डाउनलोड करें और अपने पास सेव कर लें.
- जरूरत होने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
NEET UG परीक्षा में मुख्य रूप से तीन विषयों से सवाल पूछे जाते हैं. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी शामिल हैं. बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी दोनों हिस्सों से सवाल आते हैं.
NEET UG 2026 Syllabus Download
NMC ने तय किया सिलेबस
NEET UG 2026 का सिलेबस नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC के अंडर आने वाले अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) ने तय किया है. इसी बोर्ड ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए अपडेटेड सिलेबस को फाइनल किया है.
इसके बाद इस सिलेबस को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है ताकि छात्र इसे देखकर अपनी तैयारी कर सकें. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे इसी सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें, क्योंकि इसी के आधार पर परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे.
यह भी पढ़ें: KGMU क्यों है मेडिकल स्टूडेंट्स की पहली पसंद, जानें कितनी हैं MBBS की सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




