BHU स्कूल एडमिशन जारी, SET के लिए तुरंत करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Mar 2026 10:29 PM
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
BHU School Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की तरफ से स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. LKG बाल वाटिका से लेकर क्लास 11 तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bhuonline.in पर जाना होगा.
BHU School Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU ने अपने स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस एडमिशन के तहत LKG बाल वाटिका से लेकर क्लास 11 तक प्रवेश दिया जाएगा. जो पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन BHU के स्कूलों (BHU School Admission) में कराना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन BHU की ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर करना होगा.
आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 मार्च ही तय की गई है. इसके बाद 23 मार्च तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा.
BHU School Admission 2026: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले BHU की ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जाएं.
- होमपेज पर School Admission 2026 या SET 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
- अब Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें.
BHU SET 2026 Important Dates: इन तारीखों का रखें ध्यान
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 20 फरवरी 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 20 मार्च 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 20 मार्च 2026 |
| फॉर्म सुधार | 23 मार्च 2026 |
| ई-लॉटरी रिजल्ट | 12 अप्रैल 2026 |
| SET एडमिट कार्ड | 11 अप्रैल 2026 |
| SET परीक्षा | 22 से 26 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट | जून 2026 |
एप्लीकेशन फीस
ई-लॉटरी के जरिए होने वाले एडमिशन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 500 रुपये तय की गई है.
SET परीक्षा के जरिए एडमिशन लेने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये है. जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये फीस रखी गई है.
BHU School Admission 2026 SET Notification Check Here
एडमिशन प्रोसेस
| क्लास | सीटों की संख्या | चयन प्रक्रिया |
|---|---|---|
| LKG (बाल वाटिका 2) | 120 | ई-लॉटरी |
| नर्सरी (बाल वाटिका 3) | 40 | ई-लॉटरी |
| क्लास 1 | 40 | ई-लॉटरी |
| क्लास 6 | 106 | ई-लॉटरी |
| क्लास 9 | 76 | SET परीक्षा |
| क्लास 11 (Math) | 67 | SET परीक्षा |
| क्लास 11 (Biology) | 40 | SET परीक्षा |
| क्लास 11 (Commerce) | 33 | SET परीक्षा |
| क्लास 11 (Arts) | 29 | SET परीक्षा |
BHU स्कूल एडमिशन में छोटी कक्षाओं के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा. इसमें LKG, नर्सरी, क्लास 1 और क्लास 6 शामिल हैं. वहीं क्लास 9 और क्लास 11 में एडमिशन के लिए School Entrance Test यानी SET आयोजित किया जाएगा. SET परीक्षा अप्रैल 2026 में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी. इसके बाद जून 2026 में परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: JNU में है इन 3 कोर्स की धूम, CUET से मिलेगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










