ePaper

राज्य में अब तक 32.19 फीसदी ही रोपा

Updated at : 01 Aug 2018 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में अब तक 32.19 फीसदी ही रोपा

30 जुलाई तक की रिपोर्ट अब तक हुई बारिश सामान्य से 22 फीसदी कम सबसे कम बारिश कोडरमा में, गुमला में सामान्य से अधिक वर्षा सीएम सूखे की कल समीक्षा करेंगे रांची : कृषि निदेशालय के अांकड़े के अनुसार 30 जुलाई तक राज्य भर में लक्ष्य के विरुद्ध 32.19 फीसदी ही धान की रोपाई हुई […]

विज्ञापन

30 जुलाई तक की रिपोर्ट

अब तक हुई बारिश सामान्य से 22 फीसदी कम
सबसे कम बारिश कोडरमा में, गुमला में सामान्य से अधिक वर्षा
सीएम सूखे की कल समीक्षा करेंगे
रांची : कृषि निदेशालय के अांकड़े के अनुसार 30 जुलाई तक राज्य भर में लक्ष्य के विरुद्ध 32.19 फीसदी ही धान की रोपाई हुई है. कम व विलंब से हुई बारिश से ज्यादातर जिलों में रोपा अभी होना है. पलामू, संताल परगना व उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में स्थिति तुलनात्मक रूप से अधिक खराब है. दक्षिणी छोटानागपुर तथा कोल्हान प्रमंडल में स्थिति थोड़ी बेहतर है.
मॉनसून के कमजोर पड़ने से किसानों में हताशा है. सबसे कम बारिश कोडरमा में तथा सबसे कम रोपा पलामू में हुआ है. इधर दक्षिणी छोटानागपुर के रांची समेत अन्य कई जिलों में गत तीन-चार दिनों के दौरान हल्की व मध्यम पर लगातार बारिश होने से रोपा में वृद्धि हुई है. किसान अपने परिवार के साथ रोपा में जुटे हुए हैं. गत वर्ष जुलाई अंत तक 1770 हजार हेक्टेयर के विरुद्ध राज्य भर में अौसतन 35 फीसदी रोपा हो चुका था. वहीं इस वर्ष 1800 हजार हेक्टेयर के विरुद्ध यह 32.19 फीसदी है.
विभिन्न जिलों में धान की रोपाई (फीसदी में) घटते क्रम में
जिला 2017 जुलाई 2018 जुलाई
प.सिंहभूम 75.22 72.18
सिमडेगा 40.82 65.26
गुमला 32.20 50.96
सरायकेला 41.55 50.50
पू.सिंहभूम 40.18 48.00
लोहरदगा 16.78 35.17
खूंटी 49.49 31.68
लातेहार 6.38 29.35
रांची 38.73 28.97
देवघर 33.00 21.00
गढवा 2.51 20.21
साहेबगंज 57.39 15.01
बोकारो 11.48 13.32
गिरिडीह 13.86 12.98
पाकुड़ 40.00 12.73
दुमका 23.00 11.63
जामताड़ा 45.00 9.43
गोड्डा 28.00 9.38
कोडरमा 14.84 8.40
हजारीबाग 10.96 8.20
धनबाद 10.98 7.59
रामगढ़ 23.97 5.50
चतरा 6.75 7.21
पलामू 6.10 2.88
अौसत 35.06 फीसदी 32.19 फीसदी
विभिन्न जिलों में बारिश (मिमी में) घटते क्रम में
जिला जुलाई में सामान्य अौसत बारिश बारिश जो हुई कमी
गुमला 299.7 368.5 +22.96
लोहरदगा 305.0 360.8 + 18.30
प.सिंहभूम 271.6 316.6 + 16.57
चतरा 308.2 327.9 + 6.39
पू.सिंहभूम 316.8 310.2 2.08
सरायकेला 280.9 263.7 6.12
लातेहार 353.8 312.4 11.70
साहेबगंज 288.9 245.6 14.99
सिमडेगा 403.4 337.2 16.41
हजारीबाग 282.2 218.0 22.75
पलामू 344.7 260.4 24.46
गोड्डा 251.5 183.7 24.96
गिरिडीह 292.6 213.0 27.20
रांची 362.4 257.4 28.97
जामताड़ा 325.6 218.0 33.05
दुमका 335.2 219.4 34.55
देवघर 321.9 209.7 34.86
बोकारो 286.8 185.8 35.22
गढ़वा 362.4 225.3 37.83
धनबाद 344.8 206.0 40.26
रामगढ़ 339.3 196.5 42.09
खूंटी 334.0 192.8 42.28
पाकुड़ 329.7 196.8 43.31
कोडरमा 323.7 161.8 50.02
अौसत 319.37 मिमी 249.5 मिमी 21.89
(नोट: + चिह्न वाले जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola