पिठोरिया घाटी में किन्नर से गैंगरेप, रिम्स में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 2:41 AM
रांची : राजधानी में एक किन्नर के साथ छह युवकों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने किन्नर को रिम्स में भर्ती कराया है. साथ ही उसे जहर देकर मारने का भी प्रयास किया गया. पुलिस के अनुसार किन्नर पटना से किसी पार्टी में कार्यक्रम कर कार से लौट रही […]
रांची : राजधानी में एक किन्नर के साथ छह युवकों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने किन्नर को रिम्स में भर्ती कराया है. साथ ही उसे जहर देकर मारने का भी प्रयास किया गया. पुलिस के अनुसार किन्नर पटना से किसी पार्टी में कार्यक्रम कर कार से लौट रही थी. कार ड्राइवर चला रहा था. सोमवार रात जब वह पिठोरिया घाटी पहुंचने पर बाइक सवार छह युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद चालक से मारपीट कर उसे भगा दिया. फिर सभी युवक किन्नर को जंगल में ले गये और सामूहिक रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया. इसके बाद उसे जहर पिला दिया.
लेकिन किन्नर वहां से किसी तरह बच निकली. उसी समय वहां से एक ट्रक गुजर रहा था. उसके सहयोग से रातू थाना पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई. किन्नर का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद से रिम्स भेज दिया गया. हालांकि कुछ लोगों को पूर्व में किन्नर ने यह भी जानकारी दी थी कि वह हजारीबाग में एक ऑर्केस्ट्रा में काम करती है. वह एक शादी में नाच-गाकर लौट रही थी. तभी छह युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और खलारी जंगल में ले गये. इसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










