झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून

रांची : झारखंड में फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. शनिवार को राहत मिलने के बाद रविवार से फिर बारिश शुरू हो गयी है. दोपहर के बाद से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. एक अगस्त तक झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में मध्यम दर्ज तक की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने किया […]
रांची : झारखंड में फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. शनिवार को राहत मिलने के बाद रविवार से फिर बारिश शुरू हो गयी है. दोपहर के बाद से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. एक अगस्त तक झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में मध्यम दर्ज तक की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है.
शनिवार और रविवार की शाम 5:30 बजे तक राजधानी में करीब 14 मिमी बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक बारिश चतरा के हंटरगंज में हुई. यहां करीब 50 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गयी. मौसम विभाग ने कहा है कि डालटनगंज में पांच तथा जमशेदपुर में करीब 12 मिमी बारिश हुई. पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण रोपा के काम में भी तेजी आयी है. राजधानी सहित पूरे राज्य में रोपा का काम हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




