रांची में तीन हजार से अधिक फर्जी राशन कार्ड

Updated at : 25 Jul 2018 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में तीन हजार से अधिक फर्जी राशन कार्ड

रांची : रांची जिले में तीन हजार से अधिक लोगों के पास फर्जी या फिर नियम विरुद्ध राशन कार्ड हैं. जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों को 31 जुलाई 2018 तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार 20 हजार से अधिक लोगों ने अब तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने […]

विज्ञापन
रांची : रांची जिले में तीन हजार से अधिक लोगों के पास फर्जी या फिर नियम विरुद्ध राशन कार्ड हैं. जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों को 31 जुलाई 2018 तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया है.
जानकारी के अनुसार 20 हजार से अधिक लोगों ने अब तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने का आवेदन दिया है. इसमें तीन हजार से अधिक लोग के पास फर्जी राशन कार्ड हैं. जिला प्रशासन के अनुसार राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने पर एक अगस्त से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
साथ ही खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अब तक लिये गये अनाज की कीमत बाजार दर से 10 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली की जायेगी. जिले में कमजोर वर्ग के लोगों का राशन कार्ड बनाया गया है, लेकिन रिक्ति नहीं रहने के कारण उनके नाम शामिल नहीं हो पा रहे थे.
इसे देखते हुए राशन कार्ड की जांच करायी गयी, तो पता चला कि कई ऐसे लोगों के पास भी राशन कार्ड हैं, जो योग्य नहीं हैं. कई राशन कार्ड धारी दूसरे शहर चले गये हैं, लेकिन कार्ड अब तक सरेंडर नहीं किये हैं. साथ ही ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जिनमें मृतकों के नाम भी सूची से नहीं हटाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola