रांची : कोर कमेटी बनी, सितंबर में हो सकता है छात्र संघ चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2018 5:05 AM
विज्ञापन
कमेटी को दी गयी विवि में छात्र संघ चुनाव कराने की जिम्मेदारी रांची : रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सितंबर में हो सकता है, इसको लेकर कोर कमेटी का गठन किया गया है. कुलपति के आदेश से विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को कोर कमेटी के गठन से संबंधित पत्र जारी कर दिया. डीएसडब्ल्यू डॉ पीके […]
विज्ञापन
कमेटी को दी गयी विवि में छात्र संघ चुनाव कराने की जिम्मेदारी
रांची : रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सितंबर में हो सकता है, इसको लेकर कोर कमेटी का गठन किया गया है. कुलपति के आदेश से विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को कोर कमेटी के गठन से संबंधित पत्र जारी कर दिया.
डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में बीएनजे कॉलेज सिसई के केके पाेद्दार, मांडर कॉलेज मांडर के डॉ केके पोद्दार, केसीबी काॅलेज बेड़ो के डॉ दीपक कुमार व रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ ब्रजेश को शामिल किया गया है. कोर कमेटी को शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए विवि में छात्र संघ चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गयी है.
विश्वविद्यालय प्रशासन सितंबर में छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है. रांची विवि कॉलेज स्तर पर प्रत्यक्ष व विवि स्तर पर अप्रत्यक्ष चुनाव होगा. कॉलेज स्तर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व उप सचिव पद के लिए चुनाव होगा. कॉलेज स्तर पर चयनित प्रतिनिधि विवि स्तर पर छात्र संघ प्रतिनिधि का चयन करते हैं. मालूम हो कि रांची विश्वविद्यालय में पिछला छात्र संघ चुनाव वर्ष 2016 में हुआ था. इसके बाद वर्ष 2017 में विवि प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव की घोषणा की थी
चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी गयी थी, पर अंतिम समय में चुनाव स्थगित कर दिया गया. कहा गया कि विवि में स्नातक में 67 हजार विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया चल रही थी, इस कारण विद्यार्थी चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाते. लिहाजा विश्वविद्यालय को चुनाव स्थगित करना पड़ा. बाद में विवि प्रशासन द्वारा जनवरी 2018 में चुनाव कराने की बात कही गयी थी, पर जनवरी में भी चुनाव नहीं हो पाया.
रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में पीएचडी इंट्रेस टेस्ट जल्द लेने व एकेडमिक कैलेंडर जारी करने की मांग की. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में पीएचडी इंट्रेस टेस्ट ले लिया जायेगा.
विवि की ओर से एकेडमिक कैलेंडर भी जारी किया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक से मिलने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, नीरज वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गदाधर महतो, सचिव ओम वर्मा, अजित कुमार, मोतीलाल महतो, राहुल तिवारी, जमाल गद्दी, अमन वोहरा, मोहित पांडेय, विक्की यादव, अमन वर्मा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










