रांची : मुख्यमंत्री ने की बारिश व रोपा की समीक्षा, कहा, सरकार किसानों के फसल बीमा प्रीमियम का करेगी भुगतान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड के किसानों के फसल बीमा के प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करेगी. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसल का बीमा कराया जा रहा है. इसके साथ ही सरकार अनुदान पर किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए दलहन और तेलहन का बीज देगी. […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड के किसानों के फसल बीमा के प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करेगी. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसल का बीमा कराया जा रहा है.
इसके साथ ही सरकार अनुदान पर किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए दलहन और तेलहन का बीज देगी. राज्य में हो रही बारिश और रोपा का प्रतिदिन का आंकड़ा कृषि विभाग इकट्ठा करेगा. एक अगस्त को राज्य में बरसात और रोपा के हालात पर समीक्षा बैठक होगी. मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्य में कम बारिश और कृषि की स्थिति पर समीक्षा कर रहे थे.
बारिश की स्थिति को लेकर सरकार चिंतित : मुख्यमंत्री ने कहा : बारिश की स्थिति को लेकर सरकार चिंतित है. स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.
राज्य सरकार किसानों के साथ है. राज्य सरकार केंद्र के साथ लगातार संपर्क में है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के हिस्से के प्रीमियम की राशि राज्य सरकार वहन करेगी, ताकि सुखाड़ की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा किसान इससे लाभान्वित हो सकें. उन्हें फसल नष्ट होने पर नुकसान नहीं सहना पड़े. बैठक में बताया गया कि अभी राज्य के छह जिलों में ही सामान्य बारिश हुई है. 31 जुलाई तक स्थिति पर नजर रखी जायेगी. स्थिति में सुधार नहीं होने पर एक अगस्त को बैठक कर आगे का निर्णय लिया जायेगा.
दलहन व तेलहन के बीज को स्टॉक में रखें : मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि वैकल्पिक खेती के लिए दलहन और तेलहन के बीज का पर्याप्त स्टॉक रखें. जरूरत पड़ी, तो अनुदान पर बीज किसानों को उपलब्ध कराये जायेंगे. अरहर, मूंग, कुल्थी, मसूर, उड़द, सोयाबीन, मूंगफली आदि के बीज का स्टॉक किया जायेगा.
बैठक में थे : कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल व कृषि सचिव पूजा सिंघल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










