ePaper

झारखंड : मुखिया संघ के अध्यक्ष आज विधानसभा के सामने करेंगे आत्मदाह!

Updated at : 20 Jul 2018 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : मुखिया संघ के अध्यक्ष आज विधानसभा के सामने करेंगे आत्मदाह!

रांची : झारखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष ने धमकी दी है कि वह शुक्रवार को दोपहर तीन बजे विधानसभा के सामने आत्मदाह करेंगे. राजधानी रांची में चल रहे मुखिया संघ के चार दिन के आंदोलन के दौरान सरकार और मीडिया की बेरुखी से नाराज होकर उन्होंने यह बयान दिया है. सोशल मीडिया पर जारी बयान […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष ने धमकी दी है कि वह शुक्रवार को दोपहर तीन बजे विधानसभा के सामने आत्मदाह करेंगे. राजधानी रांची में चल रहे मुखिया संघ के चार दिन के आंदोलन के दौरान सरकार और मीडिया की बेरुखी से नाराज होकर उन्होंने यह बयान दिया है.

सोशल मीडिया पर जारी बयान में मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने कहा है कि गुरुवार को सत्ता पक्ष के कुछ विधायक उनसे मिलने गये थे. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे ग्रामीण विकास मंत्री से उनकी मांगों के बारे में बात करेंगे. लेकिन, जब उन विधायकों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से इस संबंध में बात की, तो उन्होंने प्रदेश के मुखिया के बारे में अपशब्द कहे.

श्री महतो के मुताबिक, सरकार के मुखिया के इस व्यवहार से वे बेहद दुखी हैं. मुखिया संघ खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रहा है. इसलिए उन्होंने आत्मदाह का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि जब वे इस दुनिया में नहीं होंगे, तो सरकार भी उनकी बातों पर गौर करेगी और समाचार चैनलोंपर भी इस पर बड़ी-बड़ी बहस होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola