रांची : मगही, भोजपुरी, मैथिली व अंगिका को द्वितीय राजभाषा बनाने पर सहमति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार राजभाषा, झारखंड संशोधन विधेयक-2018 को स्वीकृति रांची : कैबिनेट ने मगही, भोजपुरी, मैथिली और अंगिका को झारखंड की द्वितीय राजभाषा घोषित करने के लिए बिहार राजभाषा, झारखंड संशोधन विधेयक-2018 के प्रारूप पर स्वीकृति दी. इन चारों भाषाओं को द्वितीय राजभाषा देने का फैसला पूर्व की कैबिनेट में लिया जा चुका था. अब संशोधन प्रारूप […]
विज्ञापन
बिहार राजभाषा, झारखंड संशोधन विधेयक-2018 को स्वीकृति
रांची : कैबिनेट ने मगही, भोजपुरी, मैथिली और अंगिका को झारखंड की द्वितीय राजभाषा घोषित करने के लिए बिहार राजभाषा, झारखंड संशोधन विधेयक-2018 के प्रारूप पर स्वीकृति दी. इन चारों भाषाओं को द्वितीय राजभाषा देने का फैसला पूर्व की कैबिनेट में लिया जा चुका था. अब संशोधन प्रारूप विधानसभा में पेश किया जा सकेगा.
कैबिनेट ने राज्य के चार जिलों में पांच-पांच हजार एमटी क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना को मंजूरी दी. योजना पर 32.76 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इस राशि राशि से सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा व गोड्डा में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जायेगा. कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में 12 नवांगीभूत महावद्यिालयों के शक्षिक एवं शक्षिकेत्तर कर्मियों के सेवा का अंतर्लीनीकरण करते हुए उनके वेतन निर्धारण के अनुमोदन पर सहमति दी. इस फैसले का लाभ कुल 159 शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मिलेगा. कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 में ज्ञानोदय योजना के तहत इ-विद्यावाहिनी योजना और नीति आयोग के साथ किये गये त्रिपक्षीय एकरारनामा के आलोक में गुणवत्तायुक्त शिक्षा की मॉनिटरिंग के लिए 71.62 करोड़ रुपये की मंजूरी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










