रांची : पहले दिन स्लॉटर हाउस में काटे गये 50 खस्सी
Updated at : 05 Jul 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम द्वारा कांके में बनाये गये स्लॉटर हाउस में बुधवार को खस्सी काटने का काम प्रारंभ हुआ. पहले दिन ही स्लॉटर हाउस में 50 खस्सी को काटा गया. प्रोसेसिंग के बाद इस मांस को नगर निगम द्वारा बनायी गयी चार मॉडल मीट शॉप (कांटाटोली, बूटी मोड़, मधुकम व मोरहाबादी) में भेजा […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम द्वारा कांके में बनाये गये स्लॉटर हाउस में बुधवार को खस्सी काटने का काम प्रारंभ हुआ. पहले दिन ही स्लॉटर हाउस में 50 खस्सी को काटा गया. प्रोसेसिंग के बाद इस मांस को नगर निगम द्वारा बनायी गयी चार मॉडल मीट शॉप (कांटाटोली, बूटी मोड़, मधुकम व मोरहाबादी) में भेजा गया.
हालांकि, पहले दिन इन मीट शॉप में मीट खरीदने के लिए काफी कम संख्या में आये. इस पर नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे लोग जागरूक होंगे, खरीदारों की संख्या भी बढ़ेगी.
नगर निगम द्वारा खोली गयी मीट शॉप में बकरी का मांस 300 रुपये, बकरे का मांस 400 रुपये और खस्सी का मांस 500 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. दुकान में रखे गये यह मांस काफी देर तक सुरक्षित रहें, इसके लिए हर दुकान में डीप फ्रीजर रखा गया है.
आम लोग 120 रुपये की दर से कटवा सकते हैं खस्सी : रांची नगर निगम के स्लॉटर हाउस में आम आदमी और मांस बेचनेवाले दुकानदार भी अपने खस्सी/भेड़ लाकर कटवा सकते हैं. यहां उनसे कटाई के एवज में प्रति खस्सी/भेड़ 120 रुपये लिये जायेंगे.
अगर व्यक्ति चाहे, तो उसके घर तक भी डीप फ्रीजर वैन से मांस की सप्लाई की जायेगी. निगम के सिटी मैनेजर संदीप कुमार की मानें, तो ऐसी व्यवस्था की गयी है कि आम व्यक्ति जो खस्सी लेकर कटवाने के लिए आयेगा, उसे उसी खस्सी का मांस दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




