कांग्रेस विवाद : नाराज नेताओं ने की गहलोत से मुलाकात, कहा, मल्टीनेशनल कंपनी की तरह पार्टी चला रहे प्रदेश अध्यक्ष
Updated at : 30 Jun 2018 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस का विवाद आलाकमान तक पहुंच गया है़ शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और प्रभारी आरपीएन सिंह से नाराज नेताओं का कुनबा राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय स्तर पर सांगठनिक काम देख रहे अशोक गहलाेत के पास पहुंचा़ विक्षुब्ध कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय महासचिव के समक्ष शिकातयों का पिटारा खोला़ श्री गहलौत […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस का विवाद आलाकमान तक पहुंच गया है़ शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और प्रभारी आरपीएन सिंह से नाराज नेताओं का कुनबा राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय स्तर पर सांगठनिक काम देख रहे अशोक गहलाेत के पास पहुंचा़ विक्षुब्ध कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय महासचिव के समक्ष शिकातयों का पिटारा खोला़ श्री गहलौत के सामने ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को फोन लगाया गया़ सूचना के मुताबिक वह फिलहाल कनाडा में हैं.
कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, ददई दुबे, मनोज यादव और केएन त्रिपाठी श्री गहलाेत से मिलने पहुंचे थे़ नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष झारखंड में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे हैं.
उनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है़ रांची आते हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस और एक-दो बैठक कर चल देते हैं. वह पूरी पार्टी को मल्टीनेशनल कंपनी की तरह चला रहे हैं.
कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि पार्टी में समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है़ नाराज कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी आरपीएन सिंह की भी शिकायत की़ नेताओं का कहना था कि पार्टी में पद बेचे जा रहे हैं. 2004 में भी ये प्रभारी थे़ पार्टी काे उस समय भी सही अनुभव नहीं रहा़ हर जिले में विवाद है़
दूसरे दलों से आये लोगों को प्रमुखता दी जाती है़ विधानसभा प्रभारी और जिलाध्यक्षों में टकराहट हो रही है़ दूसरे दलों से आनेवाले लोग ज्वानिंग से पहले ही अपने को उम्मीदवार घोषित कर दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का यह भी आरोप था कि प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष आलाकमान को गलत रिपोर्ट देते हैं.
पूरे प्रदेश में सांगठनिक कामकाज नहीं हो रहा है़ श्री गहलौत ने नेताओं से कहा कि वह इस मुद्दे पर बात करेंगे़ उन्होंने नेताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत रहने को कहा़कौन-कौन मिले अशोक गहलाेत से : सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, ददई दुबे, मनोज यादव, मन्नान मल्लिक, बन्ना गुप्ता व केएन त्रिपाठी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




