Jharkhand : 6 IPS का तबादला, निधि द्विवेदी धनबाद की नयी रेल एसपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2018 2:17 PM

विज्ञापन

रांची : गढ़वा जिला के विवादास्पद एसपी मोहम्मद अर्शी समेत झारखंड के छह आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभागने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. मोहम्मद अर्शी को एसपी (ऑपरेशन नक्सल) के पद पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. तमिल […]

विज्ञापन

रांची : गढ़वा जिला के विवादास्पद एसपी मोहम्मद अर्शी समेत झारखंड के छह आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभागने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. मोहम्मद अर्शी को एसपी (ऑपरेशन नक्सल) के पद पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. तमिल वानन को कोडरमा का नया एसपी बनाया गया है. कोडरमा की एसपी शिवानी तिवारी का तबादला गढ़वा कर दिया गया है. साहिबगंज के एसपी धनंजय कुमार सिंह को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है.

कौन, कहां गये
नामवर्तमान में पदस्थापनातबादले के बाद कहां गये
मोहम्मद अर्शीएसपी, गढ़वाएसपी (ऑपरेशन नक्सल) पुलिस मुख्यालय
डॉक्टर एम तमिल वाणनएसपी, सीआइडीएसपी, कोडरमा
धनंजय कुमार सिंहएसपी, साहिबगंजएसपी, विशेष शाखा
शिवानी तिवारीएसपी, कोडरमाएसपी, गढ़वा
हरदीप पी जनार्दनरेल एसपी, धनबादएसपी, साहिबगंज
निधि द्विवेदीकमांडेंट, जैप-3 धनबादरेल एसपी, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola