ePaper

पद छोड़ना चाहते हैं झारखंड के IAS अधिकारी सुखदेव सिंह

Updated at : 04 Jan 2018 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
पद छोड़ना चाहते हैं झारखंड के IAS अधिकारी सुखदेव सिंह

झारखंड के IAS अधिकारी सुखदेव सिंह वित्त सचिव का पद छोड़ना चाहते हैं. सरकार के लाख मनाने के बावजूद उन्होंने पद छोड़ने की मांग को बरकरार रखा है. अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें वित्त सचिव के पद हटा दिया जाये़ सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की […]

विज्ञापन

झारखंड के IAS अधिकारी सुखदेव सिंह वित्त सचिव का पद छोड़ना चाहते हैं. सरकार के लाख मनाने के बावजूद उन्होंने पद छोड़ने की मांग को बरकरार रखा है. अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें वित्त सचिव के पद हटा दिया जाये़ सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत द्वारा चारा घोटाले के एक मामले में सुखदेव सिंह को नोटिस जारी किये जाने के बाद उन्होंने वित्त सचिव का पद छोड़ने का फैसला लिया है़.

कोर्ट के आदेश के आलोक में वित्त सचिव ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को पत्र लिख कर कहा है कि हालांकि यह मामला ट्रेजरी से जुड़ा है और बतौर वित्त सचिव राज्य के सभी ट्रेजरी के संचालन के प्रति वह जवाबदेह हैं, ऐसे में वित्त सचिव के पद पर रहना नैतिक रूप से सही नहीं होगा़ सरकार उन्हें इस जिम्मेवारी से मुक्त करें.
मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे सहित कई अधिकारियों ने उनसे बात की है़ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी वित्त सचिव सुखदेव सिंह के साथ पूरे मामले में बात की है़ कोर्ट के फैसले के बाद सारी परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई़ 23 जनवरी को राज्य विधानसभा में झारखंड का बजट भी पेश किया जाना है़ सूचना के मुताबिक, सरकार ने श्री सिंह से वित्त सचिव के पद पर बने रहने को कहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola