बुंडू में भयानक हादसा, कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2017 10:40 AM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू में एक बड़ा हादसा हुआ है. कोयला लदा एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया है. बताया जाता है कि एक कोयला लदा ट्रक तेज गति से जा रहा था. बुंडू के रेलाडीह हमशादा टर्निंग के पास ट्रक ड्राईवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित ट्रक […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू में एक बड़ा हादसा हुआ है. कोयला लदा एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया है. बताया जाता है कि एक कोयला लदा ट्रक तेज गति से जा रहा था. बुंडू के रेलाडीह हमशादा टर्निंग के पास ट्रक ड्राईवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. हालांकि, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ. दुर्घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










