ePaper

नक्सलवाद का खत्म हो रहा खौफ, झारखंड में करीब 400 फीसदी बढ़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक

Updated at : 14 Oct 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलवाद का खत्म हो रहा खौफ, झारखंड में करीब 400 फीसदी बढ़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक

रांची:झारखंडमें नक्सलवाद का खौफ खत्म हो रहा है. पहले झारखंड के सुदूर इलाकों में जाने में पुलिस वालों की भी रूह कांप जाती थी.अब वह बात नहीं रही. सरकार की कोशिशों और पुलिस के नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान का सकारात्मक असर दिखने लगा है. महज तीन साल में झारखंड में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की […]

विज्ञापन

रांची:झारखंडमें नक्सलवाद का खौफ खत्म हो रहा है. पहले झारखंड के सुदूर इलाकों में जाने में पुलिस वालों की भी रूह कांप जाती थी.अब वह बात नहीं रही. सरकार की कोशिशों और पुलिस के नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान का सकारात्मक असर दिखने लगा है. महज तीन साल में झारखंड में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या करीब 400 फीसदी तक बढ़ी है. इससे यात्रियों के लिए विशेष बुनियादी ढांचे विकसित करने में काफी हद तक मदद मिली है.

झारखंड सरकार ढांचागत विकास के लिए सांस्कृतिक पर्यटन, खनन पर्यटन, कल्याण पर्यटन और विभिन्न सुरम्य स्थानों के पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जापान में कहा किउनकीसरकार केवल एक क्षेत्र में काम नहीं कर रही है. प्रदेश सरकार एक साथ पांच-छह क्षेत्रोंमें काम कर रही है.

जापान में सीएम का रोड शो, उद्यमियों ने कहा झारखंड की प्रगति में हम सहभागिता के लिए तैयार

श्री दास ने कहा कि झारखंड सरकार चरणबद्ध तरीके से राज्य के पर्यटन का विकास करेगी. इसके पहले चरण में चार से पांच अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थलों का विकास किया जायेगा. उन्होंने कहा, ‘देवघर में युद्धस्तर पर विकास किया जा रहा है. इसी प्रकार गिरिडीह के पारसनाथ, रामगढ़ में राजारप्पा और गुमला में आंजनधाम को विकसित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola