झारखंड को तीन वर्ष में केंद्र से मिले 2.30 लाख करोड़ रुपये : अमित शाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2017 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार कैसे हर क्षेत्र में हालात बदलने का काम कर रही है़ पिछले तीन वर्ष में बड़े परिवर्तन हुए और निर्णायक सरकार दी गयी. पिछले तीन वर्ष में […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार कैसे हर क्षेत्र में हालात बदलने का काम कर रही है़ पिछले तीन वर्ष में बड़े परिवर्तन हुए और निर्णायक सरकार दी गयी. पिछले तीन वर्ष में झारखंड को 2़30 लाख करोड़ रुपये अलग-अलग मद में केंद्रीय सहायता के रूप में दी गयी है़ श्री शाह शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से निर्णय लेने वाली सरकार बनी है़ उससे पहले 10 वर्ष से पॉलिसी पैरालाइसिस वाली सरकार चल रही थी़ अब भारत सही रास्ते पर चला है. महंगाई विगत 15 वर्षों में सबसे कम है़ पूरी दुनिया मान रही है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है़
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते हुए कहा था कि उनकी सरकार गरीब, आदिवासी, दलित, गांव, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की सरकार होगी़ जनधन योजना के तहत 29 करोड़ खाते खोले गये़ देश का एक भी घर बिना बैंक एकाउंट वाला नहीं है़ 2 करोड़ 80 लाख ग्रामीण गरीब महिला को गैस चूल्हा दिया गया है़ 22 रुपये से लेकर 320 रुपये तक का बीमा राशि लेकर दो-दो लाख का बीमा किया गया है़ मुद्रा बैंक से 10 हजार से लेकर 10 लाख तक का लोन दिया गया है़ श्री शाह ने कहा कि अब तक देश में साढ़े चार करोड़ शौचालय बनाया गया है़ लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया गया है़
सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से हमने साबित कर दिया कि अपनी प्रतिरक्षा के लिए किसी की भी सीमा तक जा सकते है़ं अमेरिका के बाद सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला भारत दूसरा देश है़ देश को देखने का नजरिया दुनिया में बदला है़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 104 सेटेलाइट छोड़ कर स्पेश की दुनिया में भारत ग्लोबल लीडर बना है़ प्रगति योजना के तहत लंबित योजना को खुद प्रधानमंत्री मॉनिटरिंग कर रहे है़ं
यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाया़ एसआइटी का गठन किया़ नोटबंदी की़ दो लाख फर्जी कंपनियों पर कार्रवाई हो रही है़ पॉलिटिकल फंडिंग को लेकर कानून बनाया़ एक ही वित्तीय वर्ष में 91 लाख कर दाता बढ़े़ कर दाताओं की संख्या 3़ 2 करोड़ से बढ़ कर 6़ 2 करोड़ हो गयी़ श्री शाह ने सिंचाई, कृषि के क्षेत्र में की जा रही कार्यों को भी विस्तारपूर्व बताया़
शाह ने आंकड़ों से बताया कि केंद्र ने झारखंड को कितना दिया
किस मद में कितना दिया (करोड़ रुपये में)
14वें वित्त आयोग -तीन वर्ष में – 86007
केंद्रीय योजनाओं में- 13937
मुद्रा लोन (22 लाख लाभार्थी)- 8208
खानों की ई-नीलामी – 1,17,328
उदय-टर्नअराउंड अवधि में – 5300
कुल : 230780
केंद्रीय योजनाओं के तहत झारखंड को जो मिला
स्मार्ट सिटी – 190
स्वच्छ भारत अभियान – 156
सॉलिड वाटर मैनेजमेंट – 65
प्रधानमंत्री आवास योजना – 363
अमृत मिशन- सात शहर – 566
प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना – 983
टीएएमआरए – 210
बोकारो कारखाना का आधुनिकीकरण – 6325
स्वाइल हेल्थ कार्ड – 5
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- 27
जल मार्ग विकास प्रकल्प – 281
साहेबगंज में गंगा पर बनने वाले पुल – 2266
नौ नेशनल हाइवे – 2500
कुल – 13937
शाह ने राज्य सरकार के जो काम गिनाये
कुल जनधन खाते – 1़ 07 करोड़
कुल जमा – 1997
उज्ज्वला योजना के तहत 1़ 06 करोड़ एलइडी बल्ब का वितरण
कुल बचत : 550 करोड़ प्रति वर्ष
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना – कुल वितरण 7़ 27 लाख
एसटी-एससी – 3़ 5 लाख
देश में विकास दर के मामले में गुजरात पहल और झारखंड दूसरे स्थान पर है़
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी झारखंड दो सालों में पहले सात राज्यों में बना हुआ है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










