ePaper

रांची में जहरीली शराब से अब तक 13 लोगों की मौत, पुलिस और CID जांच शुरू

Updated at : 06 Sep 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में जहरीली शराब से अब तक 13 लोगों की मौत, पुलिस और CID जांच शुरू

रांची :झारखंड की राजधानी रांची मेंजहरीलेशराब के कारण पिछले 48 घंटे में 13 लोगों कीमौतहो गयी है.मरने वालों में पुलिस बल के जवान व वॉलीबॉल के कोच भी शामिल हैं. जहरीलेशराब पीने के कारण कई और लोग गंभीर रूप से बीमार हैं.यहघटना राज्य मेंमनाये जाने वाले पारंपरिक पर्व कर्मा के आसपास घटी. राज्य की रघुवर […]

विज्ञापन

रांची :झारखंड की राजधानी रांची मेंजहरीलेशराब के कारण पिछले 48 घंटे में 13 लोगों कीमौतहो गयी है.मरने वालों में पुलिस बल के जवान व वॉलीबॉल के कोच भी शामिल हैं. जहरीलेशराब पीने के कारण कई और लोग गंभीर रूप से बीमार हैं.यहघटना राज्य मेंमनाये जाने वाले पारंपरिक पर्व कर्मा के आसपास घटी. राज्य की रघुवर दास सरकार ने मामले की जांच सीआइडी को सौंपी है. इस घटना के बाद रांची में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में कई संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गयी है.

जहरीले शराबकांड में अरविंद कुमार उर्फ बिट्टू यादव समेत चार लोगों की बुधवार को मौत हो गयी. बिट्टू यादव सेवा सदन अस्पताल में भरती था. वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू टोली का रहनेवाला था.वहीं,इसघटनामें तीन और लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो शहर के डोरंडा इलाके के रहनेवाले हैं जबकि एक यूनिवर्सिटी का कोच है. मंगलवार को सबसे ज्यादाआठ लोगों की मौत हुई थी.

सरकार गंभीर, जांच के आदेश

झारखंड सशस्त्र बल के दो जवानों समेत नौ लोगों की मौत को सरकार ने गंभीरता से लिया और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये. प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उत्पाद विभाग के सचिव अविनाश कुमार ने विभाग के कोतवाली अंचल के उत्पाद निरीक्षक राणा मोतीलाल सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चलाने का आदेश दिया है. डीआइजी अमोल वीणुकांत होमकर ने डोरंडा के थानेदार उदय प्रताप सिंह व नामकुम थानेदार राजेश रजक को निलंबित कर दिया है.

पुलिस और सीआइडी ने मामले की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि मंगलवार को डोरंडा और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के 8 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी थी. सोमवार देर रात भी एक व्यक्ति की मौत हुई थी. मरनेवालों में जैप-1 और जैप-8 के एक-एक जवान शामिल हैं. जहरीली शराब पीने से कुल पांच लोग बीमार थे.

घटना के बाद डोरंडा पुलिस ने जैप-1 के हवलदार गौतम थापा (नं 409) के अलावा दुकानदार इंद्रभान थापा व उमेश गुरुंग को गिरफ्तार किया है. हवलदार के पास से 211 बोतल और दुकानदार इंद्रभान थापा के यहां से 40 बोतल शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने नेपाल हाउस के समीप और डोरंडा क्षेत्र के कई इलाकों में छापेमारी की. देर रात नगड़ी में हुई छापेमारी में भारी मात्रा में स्प्रीट और शराब बनाने के काम में आना वाले अन्य सामान जब्त किये गये हैं.

झारखंड सशस्त्र बल के जवानों की मौत का जिम्मेदार जैप-1 का हवलदार, करता था अवैध शराब का कारोबार

अस्पताल पहुंचे अधिकारी

मामले की सूचना मिलने के बाद उत्पाद सचिव अविनाश कुमार रिम्स पहुंचे. उत्पाद आयुक्त विनोद शंकर सिंह और मुख्यालय उपायुक्त गजेंद्र सिंह ने राज अस्पताल और सेवा सदन का दौरा किया. शराब के सेवन से बीमार हुए लोगों का हाल-चाल जाना. जैप के डीआइजी सुधीर कुमार झा के अनुसार, वाहिनी के लोगों ने बताया कि सोमवार को महादेव मुर्मू को फटीक ड्यूटी के बाद गिनती के समय सीने में दर्द हुआ. इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. ठीक होने के बाद उसे वापस लाया गया. रात करीब 10.30 बजे तक उसने सहकर्मी से बात की. रात में बिस्कुट खाया. मंगलवार सुबह चार बजे एक सहकर्मी जगाने गया, तो उसे मृत पाया. महादेव ट्रेनिंग के लिए आया था. वहीं, योगेश आदतन नशा का सेवन करता था. कई बार उसे दंडित किया गया था. उसका लीवर बहुत खराब था. मरने से पूर्व खून की उल्टी हुई थी. मेडिकल बोर्ड के बाद पता चलेगा कि जवानों की मौत कैसे हुई.

जहरीली शराब कांड पर क्या कहते हैं रांची के लोग, देखें प्रभात खबर Facebook Live

महमूद की मौत की होगी जांच

डीआइजी के मुताबिक कडरू निवासी महमूद की मौत चार अगस्त को हुई है. बॉडी को डिस्पोज कर दिया गया था. परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी. इसकी जांच की जा रही है.

ट्रेनिंग पर आया था जैप-8 का जवान

जैप-8 का जवान महादेव मुर्मू पलामू से ट्रेनिंग पर आया था. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसकी प्रोन्नति हवलदार के पद पर होती. इस मामले में सवाल उठ रहा है कि उसे शराब कहां से मिली. जैप डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा ने योगेश क्षेत्री को आदतन शराब का सेवन करनेवाला बताया है. अमित तिवारी, संदीप चौधरी, इस्लाम अंसारी और सुलो कुमार उर्फ सुरेंद्र पंडित की मौत शराब पीने केे कारण हुई है. जैप के जवान योगेश क्षेत्री व महादेव मुर्मू की मौत की परिस्थिति संदेहास्पद है. इसके पीछे शराब पीने की आशंका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही तथ्य सामने आयेगा. इरफान गद्दी की मौत के बाद परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया है. इसकी पुलिस को सूचना नहीं दी गयी. इसकी जांच की जा रही है. -अमोल वीणुकांत होमकर, डीआइजी, रांची

इनकी मौत हुई

1. योगेश क्षेत्री (36 साल), जैप-1 रांची (आरक्षी नंबर 1226), निवासी -धोदड़े, जोरवंगला, दार्जीलिंग

2. महादेव मुर्मू (45 साल), जैप-8 पलामू (आरक्षी नंबर 492), निवासी -महाताला टोला, पौड़ैयाहाट, गोड्डा

3. इस्लाम अंसारी (26 साल), निवासी – हॉस्पिटल मोहल्ला, डोरंडा, रांची

4. सुलो कुमार उर्फ सुरेंद्र पंडित (31 साल), निवासी – घाघरा कुसई, रांची ( मूल रूप से सोनो, जमुई का)

5. संदीप चौधरी, निवासी- हरमू हाउसिंग काॅलोनी, एमआइजी बी-47, अरगोड़ा, रांची (मूल रूप से नेपाल का, शव नेपाल भेजा जायेगा)

6. अमित तिवारी उर्फ संटी (18 साल), निवासी – इरगू टोली, सुखदेवनगर, रांची

7. लड्डन उर्फ लड्डू (20 साल), निवासी – नाई मोहल्ला, डोरंडा, रांची

8. मो फनी गद्दी, निवासी -ग्वाला टोली, डोरंडा, रांची (स्थानीय लोग बता रहे शराब पीने से मौत)

9. मो मकी, निवासी- रहमत कालोनी, डोरंडा, रांची (स्थानीय लोग बता रहे शराब पीने से मौत)

10. अरविंद कुमार उर्फ बिट्टू यादव, इरगु टोली, सुखदेवनगर

मेडिकल बोर्ड गठित

रांची के डीसी मनोज कुमार ने रिम्स के अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है. बोर्ड में सर्जरी, मेडिसिन, पैथोलॉजी और फोरेंसिक मेडिसिन एंड टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष शामिल रहेंगे. सागर कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ही करेगा. इसकी वीडियोग्राफी होगी.

ये अस्पताल में

1. विक्रम थापा, जैप-1 रांची (आरक्षी नं 1095), सेंटा विटा में भर्ती, निवासी- दार्जीलिंग

2. विकास राम, राज अस्पताल में भर्ती, निवासी- इरगू टोली, सुखदेवनगर, रांची

3. संतोष सिंह, रिम्स में भर्ती, निवासी- इरगू, सुखदेवनगर, रांची

4. राहुल राम, इरगू टोली, रांची

PICS में देखें : नामकुम में कितना बड़ा है अवैध और नकली शराब का कारोबार, 2 ट्रक सामान जब्त

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola