..होसिर गांव में रिश्ता हुआ तार-तार

Updated at : 03 Mar 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
..होसिर गांव में रिश्ता हुआ तार-तार

गिद्दी थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजी का रिश्ता तार-तार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

चाचा ने चचेरी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी को भेजा गया जेल फोटो 3गिद्दी1-गिरफ्तार आरोपी तथा जानकारी देती पुलिस गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजी का रिश्ता तार-तार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. 36 वर्ष के चाचा ने साढ़े 10 वर्षीय चचेरी भतीजी को हाथ बांधकर दुष्कर्म किया है. उसने भतीजी को धमकी भी दी थी. पीड़िता के पिता के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी सागर कुमार दास को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया है. न्यायालय में न्यायसंगत धारा के तहत बच्ची का बयान दर्ज कराया गया है. साथ ही उसका मेडिकल कराया गया. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि साढ़े 10 वर्षीय बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ 12 फरवरी को दोपहर तीन बजे चाचा सागर कुमार दास के घर मोबाइल ठीक कराने गयी थी. सागर कुमार दास ने अपने निर्माणाधीन घर में बच्ची के दोनों हाथ बांध दिया और आंख कपड़े से ढंक दिया. इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. सागर कुमार दास ने लगभग चार घंटे तक बच्ची को अपने घर पर रखा. उसने बच्ची को धमकी दी कि अगर किसी को यह बात बतायेगी, तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार देगे. लिहाजा वह घर में किसी कुछ नहीं बतायी. बच्ची के गुप्तांग से खून आने के बाद दो मार्च को यह बात खुली. उसकी छोटी बहन ने भी इस बात की पुष्टि की. इसके बाद घर वाले गुस्से में आ गये. पंचायत में सागर की पिटाई की गयी. बात बिगड़ गयी. इसके बाद लोग थाना पहुंचे. पीड़ित बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है. आरोपी सागर कुमार दास शादी शुदा है. वह एक बच्चे का पिता है. बच्चा दिव्यांग है. सागर के इस घिनौने करतूत से लोगों में नाराजगी है. कई ग्रामीण पहुंचे थाना, कड़ी सजा देने की मांग की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सुनकर लोग गुस्से में आ गये. दर्जनों महिला व पुरुष थाना पहुंचे. लोगों ने पुलिस से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करनेवालों में संजय राम, सहदेव राम, राजकुमार राम, महेंद्र राम, देवेंद्र राम, भीम राम, प्रेम राम, संजय, कुंती, दशमी देवी, सीता देवी सहित अन्य का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola