विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर बैठक, अस्थायी रूप से बनेंगी 271 दुकानें

Updated:
विज्ञापन
विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर बैठक, अस्थायी रूप से बनेंगी 271 दुकानें

विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर बैठक, अस्थायी रूप से बनेंगी 271 दुकानें

विज्ञापन

रामगढ़. रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य एवं विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की. बैठक में झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, रामगढ़ विधायक ममता देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित मंदिर प्रबंधन समिति, न्यास समिति, दुकानदार समिति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मंदिर परिसर के समग्र पुनर्विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. खास कर वर्तमान में संचालित दुकानों, विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विचार-विमर्श हुआ. इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि विस्थापित दुकानदारों के लिए अस्थायी रूप से मंदिर परिसर में 271 दुकानों का निर्माण कराया जायेगा. दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि रजरप्पा मंदिर झारखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर परिसर के विकास के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों व आम लोगों के हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है. सभी कार्य आपसी समन्वय व सहमति से किया जायेगा. विधायक ममता देवी ने कहा कि पुनर्विकास कार्यों के दौरान किसी भी दुकानदार को अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार एवं हितों का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि पुनर्विकास का उद्देश्य श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण भी है. मंदिर प्रबंधन समिति एवं दुकानदार समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे. उपायुक्त ने इस पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola