झामुमो की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
झामुमो की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

झामुमो की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरुबंदा में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा, राजकुमार महतो, चित्रगुप्त महतो शामिल थे. बैठक में बीएलए दो के गठन पर चर्चा की गयी. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया. श्री मुंडा ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारियों से कहा कि सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए बीएलए दो का गठन जल्द पूरा किया जाये. उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर निष्क्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया जाये. ऐसे लोगों के खिलाफ संगठन स्तर पर जल्द उचित कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सोनाराम मांझी, एत्तो बास्के, बरतु करमाली, विजय राम, खुदीराम महतो, मालती किस्कू, रामलखन नायक, कृति करमाली, बिनय मुन्ना, विमल करमाली, अमित करमाली, चंद्रदेव महतो, सुभाष कुमार, पिंटू कुशवाहा, गंगा महतो, विशाल कुमार, राहुल कुमार, अनूप कुमार, राकेश कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola