कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा और मजबूत होगी : आदित्य साहू

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 16 Apr 2026 12:21 AM

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा और मजबूत होगी : आदित्य साहू

विज्ञापन

कुजू. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बोंगाबार में स्वागत किया गया. श्री साहू रांची से हजारीबाग के बासाडीह में आयोजित यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता साईं रेस्टोरेंट द फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा के समीप एकत्रित हुए थे. श्री साहू ने कहा कि भाजपा मजबूत संगठन है, जो कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से निरंतर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है. केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहें. कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा और मजबूत होगी. मौके पर अमरनाथ चौधरी, संजीव कुमार, प्रवीण मेहता, राजू चतुर्वेदी, जगेश्वर प्रजापति, मनोज गिरी, रेखा देवी, रमेश करमाली, संजय शाह, रतन प्रसाद, तोकेश सिंह, अशोक कुमार, कमलेश बेदिया, डिंपल प्रजापति, दशरथ प्रसाद केसरी, प्रकाश केसरी, मंजू देवी, शांति देवी,गायत्री देवी, रामसहाय बेदिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola