श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति ने मीडिया प्रभारियों के साथ की बैठक

Updated at : 03 Mar 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति ने मीडिया प्रभारियों के साथ की बैठक

श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति ने सोमवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय रामगढ़ में मीडिया प्रभारियों व सोशल मीडिया प्रमुखों के साथ बैठक की

विज्ञापन

फोटो फाइल 3आर-24- बैठक में उपस्थित लोग. रामगढ़. श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति ने सोमवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय रामगढ़ में मीडिया प्रभारियों व सोशल मीडिया प्रमुखों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने की. संचालन महासमिति के महासचिव विशाल जायसवाल ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर महासमिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर और छोटू वर्मा उपस्थित हुए. बैठक में मीडिया प्रभारियों व सोशल मीडिया प्रभारियों को उनके दायित्वों का बोध कराया गया. महासमिति के कार्यों को जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा प्रसार प्रचार हो इस पर सोशल मीडिया प्रमुखों को विशेष कार्य करने का निर्देश दिया गया. अध्यक्ष ने बताया कि एक अप्रैल को रामगढ़ में दिव्य व भव्य तरीके से रामगढ़ में मंगला शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस मंगला शोभायात्रा में जिले के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल होंगे. सोशल मीडिया प्रमुखों को जिला प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया. बैठक में सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण कुमार सोनू, संदीप कुमार महतो, दीपक तिवारी, सतीश कुशवाहा, नीतीश कुमार दांगी, रॉकी भारद्वाज, धीरज साहु, शशी कुमार, रोहित सोनी, रवि सोनी, दानिश पटेल, विशाल राणा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola