साहू भवन के चुनाव 26 मार्च को होगा

Updated at : 17 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
साहू भवन के चुनाव 26 मार्च को होगा

साहू भवन प्रबंध समिति सत्र 2025-27 के चुनाव की अधिसूचना साेमवार को साहू भवन में जारी कर दी गयी.

विज्ञापन

फोटो फाइल 17आर-4- अधिसूचना जारी करते साहू समाज चुनाव समिति के पदाधिकारी. रामगढ़. साहू भवन प्रबंध समिति सत्र 2025-27 के चुनाव की अधिसूचना साेमवार को साहू भवन में जारी कर दी गयी. चुनाव समिति के अध्यक्ष दीनदयाल कुमार ने बताया कि दो वर्षीय साहू भवन प्रबंध समिति के लिए 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जायेगा. साहू भवन में नया सदस्य बनने की तिथि 25 फरवरी को संध्या 7:00 बजे तक है. वहीं उत्तराधिकारी सुधार की तिथि 26 फरवरी, मतदाता सूची जारी करने की तिथि तीन मार्च, नामांकन पत्र जमा करने की तिथि पांच से आठ मार्च तक अपराह्न पांच से संध्या सात बजे है. नामांकन वापसी की तिथि नौ मार्च संध्या 07:00 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 10 मार्च होगी. जबकि मतदान की तिथि 26 मार्च हैै. मतदान साहू भवन में सुबह 8:10 बजे से संध्या चार बजे तक होगा. संध्या पांच बजे से मतगणना की जायेगी. बताया कि नामांकन पत्र साहू भवन कार्यालय से 500 रुपया शुल्क का भुगतान कर पांच से आठ मार्च तक प्राप्त किया जा सकता है. प्रेसवार्ता में रमेश कुमार आर्य, चन्देश्वर प्रसाद, मनोज कुमार साह, नरेश प्रसाद साहू, बिनोद कुमार साह, प्रीतम कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola