ग्रामीणों की बैठक में पलायन व रोजगार के मुद्दे पर विमर्श

ग्रामीणों की बैठक में पलायन व रोजगार के मुद्दे पर विमर्श
गिद्दी (हजारीबाग). ग्रामीणों की बैठक रविवार को होसिर गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता यशोदा देवी ने की. बैठक में आजाद राइन ने कहा कि क्षेत्र के गरीब लोगों को अधिकार दिलाया जायेगा. इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा. उन्होंने कहा कि डाड़ी प्रखंड में पलायन व रोजगार की समस्या बढ़ रही है. यह चिंता की बात है. कोलियरी व फैक्टरी प्रबंधन की पहल से ही पलायन की समस्या को दूर किया जा सकता है. क्षेत्र की स्पंज फैक्टरियां प्रदूषण फैला रही है. इस पर रोक लगाने की मांग की. प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार है. इसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. डाड़ी प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्रामीणों को लेकर कमेटी गठित की जायेगी. संचालन सुनील महतो ने किया. बैठक में कविता देवी, सोनी खातुन, सोनी देवी, पार्वती देवी, बिरेंद्र कुमार महतो, श्यामलाल महतो, शौकत अंसारी, तेतरी देवी, लीला देवी, सुभाषो देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, पूनम देवी, उर्मिला देवी, महेश महतो, मीना देवी, हबीबुन खातून, मंजू देवी, सुमन देवी, पिंकी देवी, चंद्रदेव महतो, जितेंद्र महतो, अख्तर, विजय तुरी, चमन महतो, अनिता देवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




