हिंदू नव वर्ष पर पतरातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने निकाला मार्चपास्ट

Updated at : 19 Mar 2026 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Patratu News

पतरातू में मार्चपास्ट निकालते सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के छात्र-छात्राएं. फोटो: प्रभात खबर

Ramgarh News: रामगढ़ के पतरातू में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा हिंदू नव वर्ष पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई. छात्र-छात्राओं ने जयकारों और भगवा ध्वज के साथ नगर भ्रमण किया. लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पतरातू से अजय कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू थर्मल हेसला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत) के अवसर पर गुरुवार को उत्साह और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में पारंपरिक माहौल देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव की भावना छा गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई. प्रभात फेरी में वीर सावरकर घोष दल की देशभक्ति से ओत-प्रोत ध्वनियां गूंज रही थीं, जिससे वातावरण और भी ऊर्जावान बन गया.

छात्र-छात्राओं का मार्चपास्ट

छात्र-छात्राएं अनुशासित तरीके से मार्चपास्ट करते हुए हाथों में भगवा ध्वज लेकर आगे बढ़ रहे थे. पूरे रास्ते “हिंदू नव वर्ष अमर रहे” और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारे वातावरण में गूंजते रहे.

नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया. इससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक और धार्मिक माहौल बना रहा.

प्रधानाचार्य ने बताया नव वर्ष का महत्व

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के नवजीवन का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.

विद्यार्थियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

लंबी पदयात्रा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. रास्ते में बच्चों के लिए जूस और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के गिद्दी में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, रैलीगढ़ा से निकाली गई कलश यात्रा

संस्कृति जागरूकता का दिया संदेश

इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय परिवार ने समाज में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कैलेंडर के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. प्रभात फेरी ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का भी कार्य किया.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा, कलश यात्रा और आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola