रैलीगढ़ा कांटा बना जाम का अड्डा, हाइवा खड़े करने की मनमानी से थमा सड़क का ट्रैफिक

Updated:
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग | Prabhat Khabar Network

रैलीगढ़ा कांटा के पास हाइवा वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से घंटों जाम लगा रहा, जिससे स्कूली बच्चों और सीसीएलकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

गिद्दी (रामगढ़): रैलीगढ़ा कांटा के समीप सड़क किनारे हाइवा वाहनों के अस्त-व्यस्त तरीके से खड़े रहने की वजह से बुधवार (12 अगस्त) यानी आज बुधवार को घंटों जाम की स्थिति बनी रही. इस कारण स्कूली बच्चों, सीसीएलकर्मियों और आम राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा.

स्थानीय लोगों के अनुसार, कांटा के आसपास हाइवा वाहनों को अस्त-व्यस्त तरीके से खड़ा कर दिया जाता है. इससे सड़क पर आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है. बुधवार को भी वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने के कारण सड़क पर वाहनों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा. इस वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई. वहीं, ड्यूटी पर जाने वाले सीसीएलकर्मियों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा.

स्थानीय लोगों ने रैलीगढ़ा कोलियरी प्रबंधन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कांटा के समीप हाइवा वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने की मांग की है. लोगों ने कहा कि वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त होने से सड़क पर आवागमन सुचारु हो सकता है और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी. लोगों ने प्रबंधन से इस दिशा में अविलंब सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- जीटी रोड पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आया युवक, मौत




विज्ञापन
रंजीत सिंह

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola