छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा नेडीवीसी चौक पर किया चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते बीजेपी के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गोला के डीवीसी चौक पर भाजपा ने चक्का जाम किया. जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की गई.

विज्ञापन

गोला (रामगढ़): रांची में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला के डीवीसी चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया .कार्यक्रम का नेतृत्व गोला मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने किया.

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने व विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग भी उठाई.

मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि छात्र अपने हक और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. चक्का जाम के कारण डीवीसी चौक पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा. मौके पर रजरप्पा मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, बरलंगा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, जिला मंत्री बबलू साव और मनोज कुमार महतो समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- जेपीएससी घोटालाः टीडीपीएल के चयन के लिए किस-किस ने की पैरवी, सीआईडी को उनकी तलाश


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola